- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
Author: admin
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने दो मुकाबलों में करारी शिकस्त दी, जिसके बाद अब उनकी हर तरफ किरकिरी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी इस मौके पर चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने ऐसा बयान दे डाला, जिसे सुनकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। इमरान ने न सिर्फ टीम पर तंज कसा, बल्कि पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख असीम मुनीर पर भी निशाना साधा।एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार भिड़ंत हुई। पहला मुकाबला 14 सितंबर…
झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत कांके, रातू रोड और कडरू इलाके में कई जगहों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। ईडी सूत्रों ने आज बताया कि सबसे पहले टीम कांके स्थित कांके रिसॉर्ट पहुंची और वहां जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई। ईडी की यह कार्रवाई जमीन घोटाले की जांच को लेकर एक अहम कड़ी मानी जा रही है। ज्ञातव्य हो कि इससे पहले 10…
भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह आनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘वनxबेट’ से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पेश हुए । 43 वर्ष के युवराज दोपहर बारह बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इस हरफनमौला से पूछताछ की और धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत उनके बयान दर्ज किये। एक इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन भी इसी मामले में पूछताछ के लिये ईडी के समक्ष पेश हुई। ईडी इससे पहले क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, टीएमसी की पूर्व सांसद और बांग्ला अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती, अभिनेता अंकुश…
वंदे भारत ट्रेन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से स्लीपर कोच के साथ पटरियों पर दौड़ सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण किया जा चुका है। इसके एक रेक का निर्माण हो चुका है और दूसरे के निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है और उम्मीद है 10 अक्टूबर तक इसके निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि इस ट्रेन को जोड़ी के रूप में…
असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार मंगलवार को सोनापुर के श्मशान घाट में कर दिया गया। राज्यभर से आए हजारों लोग उनकी इस आखिरी यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को दूसरे पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव सोनापुर के श्मशान घाट ले जाया गया। घाट पर उनके प्रशंसक भी बड़ी संख्या में पहुंचे।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा , केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, असम विधानसभा के अध्यक्ष सर्बानंद सोनोवाल, विपक्ष के नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने अंतिम संस्कार से…
भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस धारणा को खारिज कर दिया है कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकबला अब प्रतिद्वंद्विता है। सूर्यकुमार यादव ने रविवार रात पाकिस्तान को छह विकेट से हराने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, “मैं इस सवाल पर एक बात कहना चाहूंगा। मुझे लगता है कि आपको प्रतिद्वंद्विता पर यह सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए। इससे पहले उन्हें याद दिलाया गया कि सवाल प्रतिद्वंद्विता के बारे में बिल्कुल नहीं था। स्तर और प्रतिद्वंद्विता एक जैसी ही है। मेरे हिसाब से, अगर दो टीमें 15-20 मैच खेलती हैं और अगर आमने-सामने मुकाबला…
देशभर में सोमवार से लागू होने जा रहे जीएसटी दरों में आमूलचूल सुधारों को लेकर रविवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कांग्रेस ने हमला किया है। पार्टी का कहना है कि पीएम मोदी ने जीएसटी काउंसिल द्वारा किए गए संशोधनों का पूरा श्रेय खुद को देने की कोशिश की है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां तक कह दिया – ‘नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली!’ वहीं पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे पीएम मोदी द्वारा सिर्फ चेहरा चमकाने की कोशिश बताया। कांग्रेस ने इसके साथ ही यह भी कहा कि वर्तमान जीएसटी…
मक्खन, घी, दूध और आइसक्रीम सहित अमूल के 700 से अधिक उत्पाद सोमवार से सस्ते हो जाएंगे। गौरतलब है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नयी दरें सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी। सोमवार से 62 रुपये में मिलने वाला अमूल मक्खन 58 रुपये में मिलेगा। वहीं, 83 रुपये में मिलने वाला यूएचटी अमूल गोल्ड दूध अब 80 रुपये में मिलेगा। इसी तरह से 149 रुपये में मिलने वाला अमूल का 200 ग्राम घी अब 140 रुपये में मिलेगा। अमूल का 120 एमएल का बटरस्कॉच आइसक्रीम 35 रुपये की जगह 30 रुपये में मिलेगा।
22 सितंबर 2025 से केंद्र सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर GST 2.0 लागू कर दिया है, जिसके तहत टैक्स स्लैब में बदलाव कर आम लोगों को राहत देने और आवश्यक वस्तुओं को सस्ता करने का प्रयास किया गया है। इस सुधार से रोजमर्रा की जरूरतों जैसे किराना, दवाइयां, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की कीमतों में कमी आएगी, जबकि विलासिता और हानिकारक उत्पाद अब महंगे होंगे।नए टैक्स ढांचे का उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं को किफायती बनाना और महंगाई से प्रभावित परिवारों को राहत देना है। साथ ही, लक्जरी वस्तुओं और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने और उनके…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
