लोकसभा और राज्यसभा दोनो से ही बहुमत मिलने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रजामंदी के बाद वक्फ संशोधन बिल 2025 (Waqf Amendment Act 2025) को मंजूरी मिल गई और ये कानून पूरी देश में लागू हो गया है। हालांकि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के अध्यक्ष और एक्टर थलापति विजय को ये लागू कानून बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। ऐसे में एक्टर ने इस कानून को चुनौती देने का फैसला किया है।वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 को चुनौती देने के लिए पहले ही देशभर से कई सारी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा चुकी हैं। इनमें दावा किया गया है…
Author: admin
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का सिर्फ नाम लेती है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग आंबेडकर के शत्रु हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाए जाने को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि बाबासाहेब को चुनाव में हराने के लिए भाजपा के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे। खरगे ने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा और आरएसएस का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ये लोग बाबासाहेब के शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में बाबासाहेब को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र है और यह उसके कार्यों में परिलक्षित होता है। पीएम मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या 150 को पार कर गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने पहली बार हवाई जहाज में उड़ान भरी, हमने नए…
दिल्ली में आयोजित “किसान महाकुंभ 2025” में बोले श्री श्याम सिंह राणा चंडीगढ़ , 11 अप्रैल- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आज का किसान सड़कों पर नहीं, खेतों में चुपचाप अपने खेती की क्रांति कर रहा है। नवाचार, तकनीक और बाजार की समझ के साथ यह नई पीढ़ी खेती को नए मुकाम तक ले जा रही है। ये विचार कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित “किसान महाकुंभ 2025” में अपने संबोधन के दौरान व्यक्त किए। श्री राणा ने पुरस्कार विजेता और प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए देश के युवा किसानों को भारत की…
चंडीगढ़ 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और सशक्त भारत बनाने के विजन को साकार करने के लिए नशा मुक्त हरियाणा बनाना हमारा संकल्प है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ युवाओं, अभिभावकों और सामाजिक संस्थाओं को साथ मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इसी उद्देश्य के साथ शुरू की गई ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा प्रत्येक घर-परिवार को नशे से बचाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री आज फरीदाबाद में ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को झंडी दिखाकर…
यमुनानगर। शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, पूर्व मेयर मदन चौहान, पार्षद विभोर पहुजा ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नेहरू पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर झाड़ू लगाकर नेहरू पार्क में सफाई की। सभी ने नेहरू पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सभी को स्वच्छता का संकल्प लेने शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि आओ मिलकर कदम बढ़ाए अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए। सभी शहरवासी…
यमुनानगर, 11 अप्रैल- भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला यमुनानगर के कैल बायपास में विशाल रैली को सम्बोधित करने आ रहे हैं इस रैली की तैयारी को लेकर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में पहुंचकर जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। भाजपा जिला यमुनानगर संगठन ने पीएम रैली के लिए बनाए 21 व्यवस्थाओ के प्रमुख ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग देखेंगे पीएम मोदी रैली की मीडिया व्यवस्था बैठक में कैबिनेट मंत्री पीएम रैली…
