- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 98.05 अंक की बढ़त के साथ 24,832.35 अंक पर पहुंच गया।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।
भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर कर दिया है। मिथुन का आरोप है कि कुणाल ने उनका नाम चिटफंड घोटाले से जोड़ने की कोशिश की है। इसके साथ ही उनके नाम को भाजपा में शामिल होने की मंशा पर भी सवाल उठाया। मिथुन ने दावा किया कि कुणाल ने उनके बेटे के खिलाफ भी झूठी अफवाहें फैलाईं हैं। मिथुन ने कोर्ट में 50 हजार रुपये की फीस जमा की है और कुणाल को मानहानिकारक बयान देने से रोकने की मांग की है। आपको…
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वित्तीय अपराधों में वांछित भगौड़े हर्षित बाबूलाल जैन को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया है। गुजरात पुलिस द्वारा वांछित घोषित हर्षित बाबूलाल पर गंभीर वित्तीय अपराध के आरोप लगे हैं जिसमें कर चोरी, अवैध जुआ संचालन और धन शोधन जैसे मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई सीबीआई, गुजरात पुलिस और विदेश एवं गृह मंत्रालयों के बीच एक समन्वित प्रयास था। इंटरपोल के लिए भारत के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में कार्यरत सीबीआई ने गुजरात अधिकारियों के अनुरोध पर 2023 में हर्षित बाबूलाल के लिए एक रेड नोटिस जारी किया…
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा शुक्रवार को लगातार 11वें दिन भी स्थगित रही। छब्बीस अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। हालांकि दस दिन की भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद मौसम में काफी सुधार हुआ है और धूप निकली है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक यात्रा को फिर से शुरू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्रा अब भी स्थगित है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा…
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, महंत दिग्विजयनाथ महाराज और महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित वार्षिक व्याख्यानमाला में शामिल होने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उन्होंने “भारत के समक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियां” विषय पर आयोजित एक सत्र को संबोधित किया।भारत के सुरक्षा वातावरण की जटिल प्रकृति को रेखांकित करते हुए जनरल चौहान ने कहा कि इस देश की सीमा सात देशों से लगती है जिससे यह अत्यधिक संवेदनशील बन जाता है। उन्होंने कहा, “आतंकवाद एक बड़ी चुनौती रहा है। यद्यपि इसका प्रभाव घटा है, लेकिन नए गैर परंपरागत खतरे उभर रहे…
आगामी महीने में टोक्यो में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 19 सदस्यीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस बार पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में भारत के चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस दल का नेतृत्व करेंगे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, जिनके साथ सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी इस वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराएंगे। यह उपलब्धि भारतीय भाला फेंक में नीरज के नेतृत्व में आई क्रांति का प्रतीक है।13 से 21 सितंबर तक होने वाली इस चैंपियनशिप…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
