Author: admin

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को कहा कि हाल के वैश्विक संघर्षों ने यह साबित किया है कि ड्रोन युद्ध की रणनीतियों को उनके आकार और लागत के अनुपात में असाधारण रूप से बदल सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ड्रोन और काउंटर-मानवरहित हवाई प्रणालियों (सी-यूएएस) में आत्मनिर्भरता भारत के लिए रणनीतिक रूप से अनिवार्य है।

Read More

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई है। यह बदलाव लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के कारण हुआ, जिसके चलते इंग्लैंड के दो अंक कट गए। साथ ही, बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने यह टेस्ट मैच 22 रनों से जीता था। इस दंड के बाद इंग्लैंड के डब्ल्यूटीसी अंक 24 से घटकर 22 हो गए, जिससे उसका अंक प्रतिशत (पीसीटी) 66.67%…

Read More

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ (पार्ट 1) को हाल ही में जारी किया है। यह पुस्तक चालू शैक्षणिक वर्ष के लिए तैयार की गई है और इसमें दिल्ली सल्तनत व मुगल काल के इतिहास को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। खास तौर पर, बाबर, अकबर और औरंगजेब के चित्रण में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, साथ ही धार्मिक असहिष्णुता के उदाहरणों को भी शामिल किया गया है।

Read More

बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को इतालवी फैशन ब्रांड प्राडा के खिलाफ कोल्हापुरी चप्पलों के कथित अनधिकृत उपयोग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की खंडपीठ ने याचिका दायर करने वाले पांच वकीलों के अधिकार क्षेत्र और वैधानिक आधार पर सवाल उठाए। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से पूछा, “आप कोल्हापुरी चप्पल के मालिक नहीं हैं। आपका अधिकार क्षेत्र क्या है और इसमें जनहित क्या है?” खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि केवल पीड़ित व्यक्ति या कोल्हापुरी चप्पल के पंजीकृत स्वामी ही इस तरह का मुकदमा दायर कर सकते हैं। याचिका…

Read More

उच्चतम न्यायालय मध्य प्रदेश के कुछ केंद्रों पर बिजली कटौती के पीड़ित अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2025 दोबारा कराने का निर्देश देने से इनकार करने संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर बुधवार को सुनवाई के लिए सहमत हो गया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ अगले सप्ताह याचिका पर सुनवाई करेगी। वकील ने इस आधार पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था कि काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू होनी है। पीठ ने इस बात पर गौर किया कि काउंसलिंग कई चरणों में होगी और यदि छात्र मामले में सफल होते हैं तो वे…

Read More

डरबन सुपर जायंट्स ने पूर्व आलराउंडर लांस क्लूजनर को आगामी 2025-26 दक्षिण अफ्रीका 20 सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है, जो फ्रेंचाइजी का लगातार चौथा नेतृत्व होगा। विश्व क्रिकेट में एक सम्मानित हस्ती और दक्षिण अफ्रीका के सबसे प्रसिद्ध ऑलराउंडरों में से एक, क्लूजनर ने पहले सीजन में शामिल होने के बाद से डरबन सुपर जायंट्स की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में, टीम सीजन 2 में फाइनल में पहुंची। हालांकि सीजन 3 एक चुनौतीपूर्ण अभियान था, फ्रेंचाइजी एक खिताब जीतने वाली टीम बनाने के अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है।

Read More

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एवं फिल्मकार धीरज कुमार का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। धीरज कुमार सोमवार को सांस लेने में तकलीफ कारण मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया। सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर धीरज कुमार के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, श्री धीरेज कुमार जी के निधन से हम दुखी हैं। वह 1970 से सिन्टा के एक आदरणीय सदस्य रहे हैं, उनके योगदान और उपस्थिति को हम हमेशा याद रखेंगे, उनके परिवार और प्रियजनों के…

Read More

 उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को 2022 के उस फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख तय की, जिसमें पीएमएलए के तहत धन शोधन में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारों को बरकरार रखा गया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामले को 31 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया, जब केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह उपलब्ध नहीं हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता…

Read More