Author: admin

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में अपने स्कूल में आग लगने के कारण झुलस गए। जन सेना पार्टी ने यह जानकारी दी। जन सेना पार्टी के मुताबिक इस घटना के कारण मार्क के हाथ एवं पैर झुलस गए हैं और धुएं के कारण उनके फेफड़े भी प्रभावित हुए हैं। उसने बताया कि मार्क का सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। कल्याण ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैंने अराकू घाटी के पास कुरीडी के ग्रामीणों से वादा किया था कि मैं तय कार्यक्रम के अनुसार उनसे मिलने जाऊंगा और मैं…

Read More

बेंगलुरु। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीज़ल पर उत्पाद शुल्क और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि राज्य की भाजपा इकाई को अपनी जनआक्रोश यात्रा केंद्र सरकार के खिलाफ ही निकालनी चाहिए। राज्य सरकार के खिलाफ कीमतों में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा ने सोमवार को 16 दिवसीय ‘जनआक्रोश यात्रा’ की शुरुआत की थी।भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण देने, महंगाई और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए निर्धारित उप-योजनाओं का धन…

Read More

अब तक इस तरह की कवायद सिर्फ निजी विद्यालयों में ही होती है। विभाग के अनुसार कैंप में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियां होंगी। जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण के प्रति उन्हें जागरूक बनाया जाएगा। कैंप सुबह डेढ़ घंटे तक ही आयोजित किए जाएंगे। शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की देखरेख में कैंप का संचालन होगा। कैंप में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी जैसी पौष्टिक खानपान की चीजें भी दी जाएंगी।

Read More

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के दर्शन करने के बाद एक मंदिर का ‘शुद्धिकरण’ किए जाने की घटना भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गहरे पैठी दलित विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस घटना के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता ज्ञानदेव आहूजा ने सोमवार को अलवर के एक राम मंदिर में गंगाजल छिड़ककर ‘शुद्धिकरण’ किया जहां एक दिन पहले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के नेता टीकाराम जूली शामिल हुए थे। रमेश ने…

Read More

बंबई उच्च न्यायालय ने ‘कॉमेडियन’ कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को मंगलवार को नोटिस जारी किया। कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की है।न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति एस एम मोदक की खंडपीठ ने कहा कि वह कामरा की याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगी। कामरा को तीन बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। मुंबई में खार पुलिस…

Read More

अहमदाबाद। कांग्रेस के अधिवेशन से एक दिन पहले मंगलवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने भविष्य की रूपरेखा, जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) को सशक्त बनाने समेत संगठन की मजबूती, जवाबदेही तय करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। विस्तारित कार्य समिति की इस बैठक में अधिवेशन से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। अहमदाबाद के ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक’ में आयोजित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, गुजरात प्रदेश…

Read More

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार को हुई योगी कैबिनेट बैठक में कुल 15 में से 13 प्रस्ताव पास हुए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ा दिया है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। यानी सरकार ने पीआरडी जवानों के भत्ते में 105 रुपए की बढ़ोत्तरी की है।सरकार के इस फैसले से 34000 पीआरडी जवानों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए अयोध्या में सरकार डे केयर स्कूल बनाएगी।

Read More

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद निजी स्कूलों ने मनमानी फीस वृद्धि की है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कई स्कूलों ने भाजपा के प्रोत्साहन से, बिना उचित निगरानी के अपनी ‘ट्यूशन फीस’ में मनमानी वृद्धि की। उन्होंने कहा, “दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही निजी स्कूलों ने लूट शुरू कर दी है।”

Read More

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर रविवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जोड़ा गया। इंडियन प्रीमियर लीग ने एक बयान में कहा, ‘‘इशांत शर्मा ने नियम 2.2 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया।

Read More