Author: admin

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को यहां से स्वदेश रवाना हो गये। पीएम मोदी गुरुवार रात दो दिन की यात्रा पर जापान पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत जापान आर्थिक मंच की बैठक तथा जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 25वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। प्रधानमंत्री सेंडाई शहर भी गए जिसे जापान का सेमीकंडक्टर हब माना जाता है। पीएम मोदी जापान से शनिवार शाम को चीन पहुंचे। यहां उन्होंने रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज पटना में वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक हुआ वोट चोरी का खुलासा तो एटम बम था अब आगे जिस खुलासे को उनकी पार्टी सामने लाने वाली है वह हाइड्रोजन बम होगा जिसके बाद चुनाव आयोग और भाजपा मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। राहुल गांधी ने बिहार में सोमवार को समाप्त हुई वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में कहा कि महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन को जीत मिली थी लेकिन चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय…

Read More

सदर बाजार के कुतुब रोड चौक पर सैकड़ो व्यापारियों ने एकत्रित होकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में अमेरिका द्वारा भारतीय उद्योगों पर लगाए गए टैरिफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। टैरिफ नीति दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रभावित करेगी – पम्मा व राकेश यादव इस अवसर पर व्यापारियों ने अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे जिनमें लिखा था टैरिफ नीति वापस को वापस लो, अमेरिका तानाशाही बंद करें, जैसे नारे भी लगा रहे थे।  इस अवसर पर पम्मा व राकेश यादव कहा कि अमेरिका की…

Read More

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए। अखिलेश, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ खुली जीप में सवार हुए और यात्रा का हिस्सा बने। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी सारण में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए।” उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक आंदोलन में उनका स्वागत है। वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वह भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के इशारों पर हो रहे लोकतंत्र के…

Read More

पुलिस ने पंजाबी विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है और विश्वविद्यालय ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जिससे सिख विद्वान भाई काहन सिंह नाभा द्वारा लिखित ‘महान कोश’ की कथित बेअदबी को लेकर विवाद और बढ़ गया है। विश्वविद्यालय ने डॉ. एच.पी.एस. कालरा (प्रभारी, प्रकाशन ब्यूरो एवं प्रेस) और महिंदर भारती (निदेशक, पर्यावरण एवं जैव विविधता विभाग) को ‘महान कोश’ के पुनर्मुद्रित संस्करणों को नष्ट करने में कथित लापरवाही के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया। विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में ‘महान कोश’ का पुनर्प्रकाशन किया था लेकिन विद्वानों ने इसके नए…

Read More

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच देने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 सिर्फ व्यापार का नहीं बल्कि कला-संस्कृति का भी संगम बनने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेगा आयोजन की हर शाम रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर होगी, जिसमें भोजपुरी, अवधी, बुंदेली और थारू जैसी लोक परंपराओं से लेकर सूफी गायन, कथक नृत्य और सुगम संगीत तक का संगम देखने को मिलेगा।शो में देश और प्रदेश के दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, सूफी गायिका प्रतिभा…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं (जापान के) प्रधानमंत्री (शिगेरू) इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद…

Read More

जम्मू-कश्मीर में आर्थिक अपराध शाखा (पूर्व में अपराध शाखा कश्मीर) ने बंगलादेश में फर्जी तौर पर एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने वाले एक गिरोह के संबंध में कश्मीर में छह ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी उस शिकायत मिलने के बाद की गयी जिसमें आरोप लगाया गया कि एक गिरोह के कुछ लोगों ने विदेश में मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर छात्रों और उनके परिवार से मोटी रकम वसूली है। हालांकि जांचकर्ताओं पाया कि गिरोह द्वारा किसी भी कॉलेज में धनराशि जमा नहीं करायी है। आर्थिक अपराध शाखा ने आधिकारिक बयान में कहा, “प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी के आरोपों की…

Read More