Author: admin

एंटीगुआ। क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ने एकदिवसीय टीम के कप्तान के रूप में जहां शाई होप को टी-20 प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने लंबे प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोमवार को टीम के कप्तान को लेकर बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए ब्रैथवेट के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।

Read More

मुंबई। मुंबई इंडियंस के नए खिलाड़ी अश्वनी कुमार ने मंगलवार को कहा कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण से पहले उन्हें यह याद दिलाकर उनकी घबराहट दूर कर दी कि ‘पंजाबी निडर हैं’ और उन्हें बस मैदान पर जाकर प्रतिद्वंद्वी टीम में खौफ पैदा करना चाहिए।  पंजाब के झंजेरी के इस 23 वर्षीय वामहस्त तेज गेंदबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को 24 रन देकर चार विकेट झटककर टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। वह इसके साथ ही आईपीएल में अपने पहले मैच में चार विकेट लेने वाले पहले…

Read More

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के बुधवार से पारस्परिक टैरिफ लागू करने की धमकी से निवेशकों के निवेश के सुरक्षित गंतव्य स्वर्ण और बॉन्ड की ओर रुख करने से हुई भारी चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गयाबीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1390.41 अंक अर्थात 1.80 प्रतिशत का गोता लगाकर दो सप्ताह के निचले स्तर 76,024.51 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 353.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23165.70 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में…

Read More

जयपुर : राजस्थान के ब्यावर में रसायन कारखाने में खड़े एक टैंकर से हानिकारक गैस का रिसाव होने पर इसकी चपेट में आकर फैक्टरी के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गैस के प्रभाव से तबीयत खराब होने पर 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला कलेक्टर महेन्द्र खड़गावत ने बताया कि सोमवार देर रात रिहायशी इलाके में स्थित कारखाने में गैस रिसाव हुआ जिसके कारण 53 लोग बीमार हो गए। उन्होंने बताया कि कारखाने के मालिक और दो अन्य की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह कारखाना अवैध रूप से चल रहा था। उन्होंने कहा कि हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

Read More

उच्चतम न्यायालय ने भारत के वित्तीय बाजारों में पारदर्शिता की मांग करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने भारत के वित्तीय बाजारों में पारदर्शिता और निवेशक जागरूकता के लिए अंतिम लाभार्थी मालिकों (यूबीओ) के विवरण के साथ-साथ वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के पोर्टफोलियो होल्डिंग्स का सार्वजनिक किया जाना अनिवार्य करने की मांग वाली सुश्री मोइत्रा की जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

Read More

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को लिखित आश्वासन दिया कि वह अपने शो में शालीनता बनाए रखेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल ने लिखित आश्वासन दाखिल किया और वह मामले की जांच में शामिल हो गए हैं। चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत से इलाहाबादिया पर लगाई गई पासपोर्ट जमा करने की शर्त में संशोधन करने का अनुरोध किया। उन्होंने दलील दी कि यह शर्त उनकी आजीविका को प्रभावित करती है। चंद्रचूड़ ने कहा कि इलाहाबादिया को विभिन्न लोगों के साक्षात्कार के लिए विदेश यात्रा…

Read More

गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 18 लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में हुई। पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने बताया, “इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई तथा भीषण विस्फोट के बाद इमारत का स्लैब ढह जाने से पांच अन्य घायल हो गए।” उन्होंने कहा कि मृतक मध्य प्रदेश के मजदूर और उनके परिवार के सदस्य थे…

Read More

ई दिल्ली। त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसने फरवरी 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई। उसने बताया कि इनमें से 14 लाख खातों को किसी भी उपयोगकर्ता के शिकायत करने से पहले ही सक्रिय रूप से बंद कर दिया गया। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी। व्हाट्सएप ने कहा, “फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपनी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक खाते बंद कर दिए। इनमें से 14…

Read More

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चण्डी माता से हरियाणावासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की चंडीगढ़,1 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चण्डी माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की है।           मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नवरात्रों के मौके पर पंचकूला स्थित चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने माता का आशीर्वाद लेते हुए हरियाणावासियों को नवरात्र की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से प्रदेश विकास की गति पर तेजी से अग्रसर रहे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री…

Read More

चंडीगढ़ 1  अप्रैल –  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी एक  विशेष अभियान चलाकर इस सम्बन्ध में टेंडर आदि की सभी प्रक्रियाएं 15  दिनों के अंदर पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी मानसून से पहले सभी सड़कों की  मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री आज यहाँ हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा…

Read More