- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
Author: admin
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.77 अंक की गिरावट के साथ 80,620.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 71.25 अंक फिसलकर 24,609.65 अंक पर आ गया।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों की एक टीम ने श्रीनगर के पास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता और उसके दो साथियों के मारे जाने के मामले की जांच मंगलवार को शुरू कर दी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। पहलगाम हमले के अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन के तकनीकी सिग्नल मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ शुरू किया। इस कार्रवाई में मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या…
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार पर मराठा समुदाय से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 29 अगस्त से मुंबई में फिर से अनशन करने की चेतावनी दी। जलगांव ज़िले के अंतरवाली सराठी गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जरांगे ने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के साथ धोखा किया है। जरांगे लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि सभी मराठाओं को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए और समुदाय को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाए। कुनबी एक कृषक जाति जो…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले तीन आतंकवादी ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। उन्होंने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए यह जानकारी दी। अमित शाह ने कहा, ‘‘मैं सदन के माध्यम से, कल हुए ‘ऑपेरशन महादेव’ की जानकारी पूरे देश को देना चाहता हूं। कल ‘ऑपेरशन महादेव’ में सुलेमान, अफगान और जिब्रान नाम के तीन आतंकवादी…सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए।’
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर स्थित भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों का पुनर्निर्माण कार्य आधिकारिक तौर पर सोमवार को शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद ने बताया कि यह परियोजना दो वर्षों में पूरी हो जाएगी और इसकी अनुमानित लागत सात करोड़ रुपये होगी। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने परियोजना के लिए धनराशि जारी की।
Euro Football Championship: इंग्लैंड ने लगातार दूसरी बार किया खिताब पर कब्जा, 3-1 से दी स्पेन को मात
इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो कप) 2025 का खिताब अपने नाम किया। रविवार को खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में स्पेन की मारियोना काल्डेंटे ने 25वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
मुंबई। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369.58 अंक की गिरावट के साथ 81,093.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 104.3 अंक फिसलकर 24,732.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई।
जम्मू-कश्मीर में दाचीगाम के पास हरवान के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में सोमवार को कम से कम तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों की माने तो मारे गए तीन आतंकियों में से दो की पहचान सुलेमान और यासिर की रूप में हुई है जो पहलगाम हमले में शामिल था।
नई दिल्ली। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा आरंभ हो गई है। सरकार की तरफ से चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का निर्णायक प्रकटीकरण था।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
