- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और डीन से आह्वान किया कि वे अपने संस्थानों में संरचनात्मक बदलाव लाकर ऐसी प्रणाली विकसित करें, जिससे वैश्विक स्तर पर फैली भारतीय प्रतिभाएं अपने देश लौटकर योगदान दे सकें। उन्होंने कहा, “ऐसे कदमों से हमारा अनुसंधान, विकास और नवाचार तंत्र और मजबूत होगा, जो भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने शनिवार को स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और फलाह-ए-आम ट्रस्ट (एफएटी) से संबद्ध 215 स्कूलों को सरकार अपने अधीन लेने की योजना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि मूल प्रस्ताव के अनुसार, इन स्कूलों की निगरानी निकटतम क्लस्टर प्रिंसिपल करेंगे, न कि जिला मजिस्ट्रेट या उपायुक्त, जैसा कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया।
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोप है कि इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई आरकॉम और उसके प्रवर्तक निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की।
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शनिवार को संसद भवन परिसर के पास से 20 वर्षीय एक ‘संदिग्ध’ युवक को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों ने मामले की जांच के लिए संदिग्ध को पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि युवक के पास से कोई भी ‘आपत्तिजनक’ वस्तु बरामद नहीं हुई। एक दिन पहले ही एक व्यक्ति को संसद दीवार फांदने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद यह घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया, “सीआईएसएफ के जवानों ने 20 वर्षीय युवक को शनिवार सुबह…
केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की ‘वीआईपी’ सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रेखा गुप्ता, उनके आधिकारिक आवास और राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस क्षेत्र में राज निवास मार्ग स्थित उनके कार्यालय को भी अर्द्धसैनिक बल के वीआईपी सुरक्षा समूह (वीएसजी) द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जो विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को 130वें संविधान संशोधन विधेयक को ‘लोकतंत्र को कमजोर करने वाला’ कदम करार देते हुए केन्द्र सरकार से इसपर पुनर्विचार का आग्रह किया। मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “केन्द्र सरकार द्वारा कल (बुधवार को) संसद में, भारी हंगामे के बीच लाया गया 130वां संविधान संशोधन विधेयक देश में पिछले कुछ वर्षों से जारी राजनैतिक हालात में यह स्पष्टतः लोकतंत्र को कमजोर करने वाला लगता है और सत्ताधारी पार्टियां अपने-अपने लाभ, स्वार्थ व द्वेष में ज्यादातर इसका दुरुपयोग ही करेंगी, ऐसी जनता को आशंका है।” उन्होंने कहा, “अतः इस…
पटना। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी में “मतदाता अधिकार यात्रा” में शामिल होंगे। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जारी इस यात्रा का उद्देश्य आगामी अक्टूबर-नवंबर माह में संभावित बिहार विधानसभा चुनावों से पहले विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जन- जागरूकता फैलाना है।
दिल्ली। संसद ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने एवं शैक्षणिक और सामाजिक ऑनलाइन खेलों को बढ़ावा देने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि समाज में एक बहुत बड़ी बुराई आ रही है जिससे बचने के लिए इस विधेयक को लाया गया है। राज्यसभा में ‘ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025’ को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जवाब के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा इसे बुधवार को ही पारित कर चुकी है। उच्च सदन में विधेयक को चर्चा के लिए पेश करते हुए…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
