नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में सभी सदस्यों से साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘यहां कई सदस्य हैं जो ओवरवेट यानी आवश्यकता से अधिक वजन वाले हैं।’’ नड्डा ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हम आप सभी के स्वास्थ्य की चिंता रखते हैं। मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है।’’ लोकसभा…
Author: admin
ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों के भारी हंगामे के कारण शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही बाधित हुई। कार्यवाही कई बार स्थगित होने और हंगामा जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया। प्रश्नकाल के लिए जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, आक्रोशित कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के आसान के समीप आकर नारेबाजी शुरू कर दी और स्पीकर के पोडियम पर चढ़ने का प्रयास किया।
पिछले महीने विधानसभा चुनाव में अपने गढ़ दिल्ली में हार जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा करते हुए पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को अपनी दिल्ली इकाई का नया अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब के पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। भारद्वाज ने गोपाल राय का स्थान लिया है, जबकि सिसोदिया ने पंजाब का प्रभार संभाला है। पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जहां वर्तमान में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है। ये निर्णय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद के बार-बार बाधित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष खेती और किसानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहता है। चौहान ने शुक्रवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि संसद की कार्यवाही में बार-बार स्थगन चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वास्तव में विपक्ष कृषि और किसान कल्याण को लेकर चर्चा नहीं चाहता है। लोकसभा में कल कृषि पर चर्चा थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण यह संभव नहीं हो सकी।
ऑटो डेस्क. Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक Tesseract की 50,000 बुकिंग हो चुकी हैं। महज 14 दिनों में इतनी बुकिंग मिलना इस बात का संकेत है कि ग्राहकों को यह स्कूटर बहुत पसंद आ रहा है। लॉन्च के केवल 48 घंटों में ही 20,000 बुकिंग्स मिल गई थीं, जिससे यह साफ हो गया था कि इस स्कूटर के प्रति लोगों का क्रेज बहुत ज्यादा है। कीमत और ऑफर Ultraviolet Tesseract की कीमत 1.20 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी प्राइस) रखी गई है, जो पहले 50,000 ग्राहकों को…
नारी डेस्क: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच तलाक की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 मार्च को कपल के तलाक पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। इस बीच, युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। महवश की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने लोगों के बीच तगड़ा शोर मचाया है। तलाक के बीच आरजे महवश का क्रिप्टिक पोस्ट युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबरों के बीच आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं…
आधिकारिक बयान में कहा गया कि जेएनपीए पोर्ट में कंटेनर की वॉल्यूम में वृद्धि और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डेवलपमेंट के साथ, इस क्षेत्र में नेशनल हाईवे संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता की पहचान की गई। वर्तमान में पलासपे फाटा, डी-पॉइंट, कलंबोली जंक्शन, पनवेल जैसे शहरी क्षेत्रों में भारी भीड़भाड़ के कारण जेएनपीए पोर्ट से एनएच-48 और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के स्वर्णिम चतुर्भुज (जीक्यू) सेक्शन तक वाहनों को जाने में 2-3 घंटे लगते हैं, यहां प्रतिदिन लगभग 1.8 लाख पीसीयू यातायात होता है। 2025 में नवी मुंबई हवाई अड्डे के चालू होने के बाद, सीधी कनेक्टिविटी की आवश्यकता और भी…
महाराष्ट्र के नासिक में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। नासिक इलाके के आंबेडकरवाड़ी में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान उमेश उर्फ मुन्ना जाधव और प्रशांत जाधव के रूप में हुई है। ये दोनों भाई अजित पवार गुट के नेता थे। दोनों की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई। कल रात हुई घटना उमेश जाधव राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष थे। इस घटना को बुधवार देर रात करीब 11: 30 बचे पुणे हाईवे के पास अंजाम दिया गया। हमलावरों ने अंबेडकरवाड़ी इलाके में उनके घर के सामने दोनों…
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए महिला समृद्धि योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का अनुमान है कि इससे लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा। हालांकि योजना का लाभ पाने के लिए कुछ नियम और शर्तें तय की गई हैं। परिवार की एक महिला को मिलेगा लाभ सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए एक खास नियम बनाया है कि इस योजना का लाभ परिवार की एक ही महिला को मिलेगा। अगर एक परिवार की दो महिलाएं इस योजना…
