- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
Hockey Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की टीम होगी आमने-सामने, हॉकी टूर्नामेंट खेलने को लेकर आया बड़ा अपडेट
खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी। खेल मंत्रालय के सूत्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलेगा। कहा गया है, ‘हम किसी भी टीम के भारत में बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन द्विपक्षीय प्रतियोगिता अलग होती है।’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और घाना ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक विस्तार दिया है और नई दिल्ली इस अफ्रीकी राष्ट्र की विकास यात्रा में सह-यात्री है। प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ व्यापक वार्ता के बाद बुधवार को ये टिप्पणियां कीं। पीएम मोदी ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने अगले पांच साल में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है और भारत, घाना की विकास यात्रा में सिर्फ साझेदार ही नहीं बल्कि सह-यात्री भी है। दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार के स्तर पर चुप्पी तथा बेरुखी देखी जा रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह “सिस्टम” किसानों को मार रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने “पीआर” का तमाशा देख रहे हैं। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सोचिए.. सिर्फ तीन महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या यह सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने डाबर च्यवनप्राश के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन प्रसारित करने से पतंजलि पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने पतंजलि को विज्ञापन प्रसारित करने से रोकने का अनुरोध करने वाली डाबर की अंतरिम याचिका को स्वीकार कर लिया। डाबर की याचिका में आरोप लगाया गया है कि ‘पतंजलि स्पेशल च्यवनप्राश’ यह दावा करके ‘विशेष रूप से डाबर च्यवनप्राश’ और सामान्य रूप से च्यवनप्राश का अपमान कर रहा है कि ‘‘किसी अन्य निर्माता को च्यवनप्राश तैयार करने का ज्ञान नहीं है’’।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने यौन शोषण की नाबालिग पीड़िता को 27 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति देने वाले एक आदेश के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 30 जून को एम्स को 16 वर्षीय लड़की का गर्भपात करने का आदेश दिया था। एम्स ने मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति अनीश दयाल की पीठ के समक्ष दलील दी कि गर्भपात कराने से भविष्य में लड़की के प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में दो और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जबकि 29 अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंडी जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बादल फटने की दस घटनाएं हुईं, तीन बार अचानक बाढ़ आई और एक स्थान पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह दो शव बरामद किए गए। सात शव गोहर से, पांच थुनाग से और एक शव मंडी जिले के करसोग उपमंडल से बरामद…
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू होगा। लीड्स में पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम पर अब सीरीज में वापसी का दबाव है। हालांकि, यह राह आसान नहीं होगी। भारतीय खिलाड़ियों को न केवल इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों से पार करना है, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों को 58 साल पुराने उस इतिहास को भी बदलना है। आपको बता दें कि भारत इस मैदान पर कभी जीत नहीं सका है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर के कई बड़े नेता और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने मुलायम सिंह यादव का उल्लेख करते हुए अखिलेश को सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का आह्वान किया।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
