- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
Air India एक्सप्रेस की हैदराबाद से फुकेत जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी दिक्कतों के कारण लौटना पड़ा. शनिवार को फ्लाइट संख्या IX 110, जो बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से संचालित हो रही थी, उसने हैदराबाद से उड़ान भरी थी और सुबह 11:45 बजे फुकेत पहुंचने वाली थी. लेकिन उड़ान शुरू करने के महज 16 मिनट बाद यह विमान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Air India एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट और क्रू ने तकनीकी गड़बड़ी को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए विमान को…
नई दिल्ली, 19 जुलाई 2025 : नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा करते हुए दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह ने राजधानी में जारी जल संकट और जर्जर हो चुकी जल आपूर्ति व्यवस्था पर खुलकर अपनी बात रखी। दिल्ली में पानी की समस्या की जड़ बेहद पुरानी पाइपलाइन प्रणाली है, जिसे दशकों से बदला ही नहीं गया। मंत्री ने कहा, “दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को गंदा पानी मिल रहा है, क्योंकि यहां 40 से 80 साल पुरानी पाइपलाइनों से जल आपूर्ति की जा रही है।” श्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस संकट…
र्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 में वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाने को तैयार है। इस टीम में क्रिस गेल, डीजे ब्रावो और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी शानदार खेल प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में आयोजित होगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा मान्यता प्राप्त यह ग्रीष्मकालीन आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा, जिसमें बीते युग के दिग्गज खिलाड़ी एक मंच पर नजर आएंगे।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के मामले में आईपीएस अधिकारी विकास कुमार के निलंबन पर सवाल उठाए हैं। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।वरिष्ठ अधिवक्ता ध्यान चिन्नप्पा ने अदालत में तर्क दिया कि राज्य सरकार का निलंबन आदेश साक्ष्य या प्रक्रियागत प्रक्रिया पर आधारित नहीं था, बल्कि एक आवेगपूर्ण प्रतिक्रिया थी। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख विसंगतियों से भरा है और निलंबन आदेश असंगत और मनमाने प्रतीत होते हैं।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने विश्वविद्यालय के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस घटना ने पूरे परिसर में सनसनी मचा दी और छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ज्योति का एक सुसाइड नोट भी सामने आया है।
पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में भारत का चाय निर्यात सालाना आधार पर 2.85 प्रतिशत बढ़कर 25.79 करोड़ किलोग्राम हो गया है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में वित्त वर्ष 2023-24 में देश का चाय निर्यात 25.07 करोड़ किलोग्राम रहा था। चाय बोर्ड के हालिया आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान उत्तर भारत से निर्यात की मात्रा 16.12 करोड़ किलोग्राम तक पहुंच गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 14.90 करोड़ किलोग्राम से 8.15 प्रतिशत की वृद्धि है।
बिहार में पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल पांच संदिग्ध हमलावरों को शनिवार तड़के कोलकाता के न्यू टाउन स्थित एक आलीशान आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पटना पुलिस और बिहार के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीमों ने पश्चिम बंगाल एसटीएफ के साथ मिलकर कल पुरुलिया और न्यू टाउन इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की जारी जांच के तहत प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा और गूगल के प्रतिनिधियों को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को 21 जुलाई को यहां एजेंसी के समक्ष पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
इंग्लैंड ने तीन मिनट के अंदर दो गोल करके पहले स्कोर बराबर किया और फिर पेनल्टी शूटआउट में स्वीडन को 3-2 से हराकर महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2025) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जब निर्धारित समय का खेल समाप्त होने में 12 मिनट का समय बचा था तब गत चैंपियन इंग्लैंड दो गोल से पीछे चल रहा था। उसने लूसी ब्रोंज (79वें) और स्थानापन्न मिशेल अग्येमांग (81वें) के गोल की मदद से स्कोर 2-2 से बराबर किया और फिर पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल करके खिताब बचाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
