Author: admin

मुंबई। घरेलू बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117.57 अंक चढ़कर 74,571.98 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 31.3 अंक की बढ़त के साथ 22,584.65 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद बाद सेंसेक्स 272.39 अंक की बढ़त के साथ 74,725.89 अंक पर और निफ्टी 47.45 अंक चढ़कर 22,600.80 अंक पर कारोबार करने लगा।

Read More

नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अभिनेता अनुपम खेर के खाते को निलंबित कर दिया गया। खेर ने कहा है कि वह यह जानना चाहते हैं कि उनका खाता आखिर क्यूं निलंबित किया गया और किस पोस्ट ने नियमों का उल्लंघन कर दिया। हालांकि अब उनका खाता बहाल कर दिया गया है। खेर 2007 से इस मंच का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई तो वह हैरान रह गए। यह स्पष्ट नहीं है कि उनका खाता कब निलंबित किया गया था।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों के बीच बहुत कम समय में खास पहचान बनाई थी। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मीं दिव्या भारती ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की । वह बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। वह अभिनय के पीछे इतनी पागल थीं कि उन्होंने इसके लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। इसके लिए दिव्या भारती ने नौवीं क्लास…

Read More

 : भारतीय महिला हॉकी को सोमवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में नीदरलैंड के लिए एम्मा रजन ने सातवें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद भारत की उदिता ने 18वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उन्हें पर्याप्त संरक्षण नहीं मिलेगा वे आगे नहीं बढ़ सकते हैं।खरगे ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा “नरेन्द्र मोदी जी, देश के एससी, एसटी, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं की छात्रवृत्तियों को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है। ये शर्मनाक सरकारी आँकड़े बताते हैं कि सरकार ने लाभार्थियों के सभी वजीफों मे भारी कटौती तो की है साथ ही…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद को नौकरी के बदले जमीन ‘‘घोटाले’’ के संबंध में तलब किया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को भी तलब किया। न्यायाधीश ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया। आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य…

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक हाइकोर्ट ने जन्म प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने के आरोप में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, उनके परिवार और उनके कोच यू विमल कुमार द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि मामले में प्रथम दृष्टया साक्ष्य मौजूद हैं जो जांच की आवश्यकता को दर्शाते हैं। एम. जी. नागराज ने खिलाड़ी पर हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप लगाते हुए एक निजी शिकायत की थी।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के 12 विधायकों को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। AAP के जिन नेताओं को सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है उनमें आतिशी, गोपाल राय, वीर सिंह धींगान, मुकेश अहलावत, चौधरी जुबैर अहमद, अनिल झा, विषेश रवि और जरनैल सिंह शामिल हैं।

Read More

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि असम स्टार्ट-अप का गंतव्य बन रहा है और जल्द ही यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में विनिर्माण का केंद्र बन जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन करने के बाद कहा कि असम उग्रवादी समूहों के साथ शांति समझौते और सीमा विवादों के समाधान के बाद ‘‘असीमित अवसरों की भूमि’’ के रूप में उभरा है।

Read More