- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार यानी की 9 जून को सुबह एक आंकड़ा जारी किया हैं। उसके अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। उसके बाद पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली का स्थान है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ‘स्वर्ण अक्षरों’ में लिखा जाना चाहिए। यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार प्रदान करके सुशासन की राजनीति शुरू की, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ‘भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण’ की राजनीति के लिए जानी जाती थी। उन्होंने कहा कि…
पिछले साल मई की तपती दोपहर में दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। पेशे से सफाई कर्मचारी मजीदा बेगम ने उसे इस हालत में देखा और बताया कि ‘परिवार उसे अस्पताल ले गया। लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास इस बात का कोई सबूत नहीं था कि वह गर्मी के कारण मरा है, इसलिए उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला।’ उसकी मौत को कभी आधिकारिक तौर पर गर्मी से मौत के रूप में नहीं गिना गया। भारत में अत्यधिक गर्मी के कारण मरने वाले अनगिनत लोगों में…
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। आलमगंज थाना क्षेत्र के आरफाबाद नहर पर स्थित एक घर में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया, इसे इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया है।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अरफाबाद कॉलोनी में अपराधियों ने नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) की सेवानिवृत नर्स महालक्ष्मी देवी (61) और उसकी पुत्री सिंहाली कुमारी (22) की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके पति धनंजय मेहता को घायल…
मेघायल में राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के बाद से राजा का परिवार बस यही दुआ कर रहा था कि दोनों सुरक्षित वापस घर आ जाएं, लेकिन 11 दिन बाद, 2 जून को, परिवार को राजा की मौत की दिल दहला देने वाली खबर मिली, जिसने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया। अब यह बात सामने आई है कि राजा की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उनकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी है।सोनम रघुवंशी के मामले पर मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा, “सच्चाई सामने आ गई है। इन दिनों राजा रघुवंशी…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवक की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी धोखेबाजी के कृत्यों में शामिल रहता है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश…
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए ब्रिटेन पहुंच गई है। यह श्रृंखला 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारतीय टीम शुक्रवार की रात को मुंबई से ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी। नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल भारतीय टीम की अगुआई करेंगे, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के हाल ही में संन्यास लेने के बाद एक नए युग की शुरुआत होगी। कई भारतीय खिलाड़ी भारत ए टीम के हिस्से के रूप में पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। भारत ए…
ए शंकर और ई एस जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव और कोषाध्यक्ष के अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ने आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। शंकर और जयराम ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने गुरुवार रात केएससीए अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बयान में कहा गया है, ‘‘पिछले दो दिनों में घटित अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण हम यह बताना चाहते हैं कि हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
