- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
बसपा में अपनी वापसी के बाद राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने भले ही बिहार से अपने सियासी सफर की नई शुरुआत की हो, लेकिन उनकी असली चुनौती उत्तर प्रदेश की सियासत में होगी। माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुनियोजित रणनीति के तैयार की है। इसके तहत आकाश को बिहार के रास्ते यूपी की राजनीति में बड़ा चेहरा बनाने की तैयारी चल रही हैं।पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मायावती ने जिस तरह आकाश को फिर से लॉन्च किया, उससे साफ है कि वे जल्द ही आकाश को यूपी के सियासी मैदान में भी उतारने की योजना…
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा उत्पादन संयंत्र में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी और 34 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची दवा कंपनी के संयंत्र के एक रिएक्टर में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुआ। विस्फोट के कारण वहां आग भी लग गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है। पुलिस महानिरीक्षक (मल्टी जोन) वी. सत्यनारायण ने फैक्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में 150 लोग…
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है और जम्मू क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की 180 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होगीजम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने संवाददाताओं से कहा, “प्रशासन इस वर्ष सफल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयार और प्रतिबद्ध है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चीन के चिंगदाओ शहर में अपने रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के साथ हुई वार्ता में भारत के सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू बेड़े का उन्नयन करना, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का उत्पादन और एस-400 मिसाइल प्रणालियों की दो खेप की शीघ्र आपूर्ति पर प्रमुखता से चर्चा हुई। रक्षा मंत्री और बेलौसोव ने बृहस्पतिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। भारतीय वायुसेना करीब 260 सुखोई 30-एमकेआई लड़ाकू विमानों का संचालन कर रही है और वह एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत बेड़े का उन्नयन करने पर विचार कर रही है। रूसी मूल…
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी और उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा, उन्होंने बिग बॉस 13 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था, जहां उनकी लोकप्रियता ने दर्शकों का दिल जीता था। शुक्रवार की देर रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू अस्पताल…
कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का 27 जून की देर रात अचानक निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। इस खबर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। कई मशहूर हस्तियों, जैसे अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, और मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।अभिनेता अली गोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने की खबर से मैं सदमे में हूं। जिंदगी कितनी अनिश्चित है। शांति से विश्राम…
श्रद्धालुओं ने शनिवार को फिर से नए उत्साह के साथ भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचना शुरू किया। बता दें कि पुरी में 27 जून की रात रथयात्रा रोक दी गयी थी। शुक्रवार शाम तक भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की मौसी का स्थान माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर तक पहुंचना था, लेकिन भगवान बलभद्र का तलध्वज रथ के एक मोड़ पर फंस जाने के कारण श्रद्धालुओं को ग्रैंड रोड पर रुकना पड़ा, जिससे अन्य दो रथ भी आगे नहीं बढ़ सके
माफिया अतीक अहमद की मृत्यु के बावजूद उसका गैंग जिले में अब भी सक्रिय है। इसी क्रम में अतीक के साढ़ू इमरान अहमद सहित आठ लोगों पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिक्री करने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पूरामुफ्ती थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।यह मामला बमरौली उपहार निवासी मनोज कुमार भारतीया की पुश्तैनी जमीन से संबंधित है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2001 में अतीक और इमरान अहमद ने जमीन के असली मालिकों रामदास, शोभ लाल, राम आसरे और ओंकार को अगवा कर बंधक बनाया…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
