- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आठ अधिकारियों का तबादला कर उन्हें राज्य में नक्सल विरोधी मोर्चे पर तैनात किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरेपुंजे की सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से मृत्यु होने के बाद आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ अधिकारी 2021 बैच के आईपीएस हैं और विभिन्न जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने मंगलवार शाम को…
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में स्थित भूमिहीन कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने बुधवार को सुबह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदपुरी में सरकारी जमीन पर बनी 300 से अधिक झुग्गियों को गिराया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’
देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 306 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसके बाद इस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,121 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान कोविड-19 से छह मरीजों की मौत हुयी। इस संक्रमण से केरल में तीन, कर्नाटक में दो और महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हुयी है।
भारत के सभी प्रमुख शहर इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं और आगामी दिनों में प्रचंड गर्मी होने के आसार हैं। आईपीई ग्लोबल और एसरी इंडिया के एक अध्ययन के अनुसार, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत, ठाणे, पटना और भुवनेश्वर जैसे शहरी क्षेत्रों में 2030 तक गर्मी के दिनों की अवधि में दोगुनी वृद्धि होने का अनुमान है। दिल्ली में ग्लोबल-साउथ क्लाइमेट रिस्क सिम्पोजियम में पेश रिपोर्ट ‘वेदरिंग द स्टॉर्म: मैनेजिंग मॉनसून इन ए वार्मिंग क्लाइमेट’ आने वाले वर्षों के लिये एक गंभीर तस्वीर पेश करती है, क्योंकि भारत अब तेजी से परिवर्तनशील जलवायु के चरम से जूझ…
इंदौर के सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी मर्डर के केस के पांचों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आज पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग के कोर्ट में पेश किया जाना है। इससे ठीक पहले मेघालय पुलिस ने ये बड़ा खुलासा किया है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या की बात को कुबूल कर ली है। इस हत्याकांड में सोनम के साथ राज कुशवाहा को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। इन दोनों के साथ तीन और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार जून को मची भगदड़ की घटना संबंधी याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तारीख तय की है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।अदालत ने महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी को सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान शेट्टी ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है और उसे रिपोर्ट देने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले…
। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सरकार भले ही अत्यधिक गरीबी के 5.3 प्रतिशत हो जाने का जश्न मना रही है, लेकिन प्रतिदिन तीन डॉलर (करीब 250 रुपये) की आय सम्मान के साथ जीने के लिए पर्याप्त नहीं है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार खुद को असहज करने वाले आकंड़ों को दरकिनार कर देती है।भारत की अत्यधिक गरीबी दर 2011-12 में 27.1 प्रतिशत से एक दशक में तेजी से घटकर 2022-23 में 5.3 प्रतिशत रह गई। हालांकि, विश्व बैंक ने अपनी गरीबी रेखा की सीमा को संशोधित कर तीन डॉलर…
कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले और मणिपुर में हिंसा को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बतौर गृह मंत्री उनके कार्यकाल की पहचान “अधिकतम डींगें, न्यूनतम उपलब्धियां” रही हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में शांति को लेकर गृह मंत्री के दावे बेतुके और तथ्यविहीन हैं। शाह ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार के 11 साल राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
