- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार देर रात को यह घोषणा की। क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी। इसका आयोजन पोमोना के फेयरग्राउंड में होगा। यह शहर ओलंपिक खेलों के मुख्य शहर लॉस एंजिल्स से 48 किलोमीटर दूर है। यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है। ICC चेयरमैन जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के आयोजन स्थल की घोषणा का स्वागत…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिंदू निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के शिकार हैं और पुलिस ने दंगाइयों को ‘खुली छूट’ दे रखी है। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बाद राज्य में हिंसा की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण खासकर मुर्शिदाबाद जिले में दंगा प्रभावित लोगों का पलायन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविशंकर प्रसाद ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उनकी सरकार बुनियादी मानवीय मूल्यों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो गई है। उन्होंने…
दिल्ली के द्वारका स्थित अदालत परिसर में बुधवार को अचानक हड़कंप मच गया। जब परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद अदालतों के न्यायाधीशों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पुरे परिसर को खाली करवाया। वहीं, सभी मुक्कदमो की सुनवाई को स्थागित कर अगली तारीख देने के लिए कहा गया। परिसर में प्रवेश को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार की सुबह उपायुक्त (डीसी) कार्यालय और उससे सटे अदालत के परिसर को वहां बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद खाली करा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने उपायुक्त कार्यालय और जिला अदालत परिसर को खाली करा लिया और फिर उन्हें सील कर दिया। मंडी पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘मंडी के उपायुक्त के ईमेल पर एक धमकी मिली है और परिसर को एहतियातन खाली कराया गया है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।’’
अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला और वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभिनेता को धमकी देने वाला 26 वर्षीय यह वाघोदिया तालुका का रहने वाला है। यह व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज हो रहा है। मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर रविवार को एक संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त उनके घर में घुसकर उन…
वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक को अपने शुल्क से अस्थायी रूप से छूट देने के फैसले से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,750.37 अंक की बढ़त के साथ 76,907.63 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 539.8 अंक चढ़कर 23,368.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर पांच प्रतिशत चढ़े। लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक…
उच्चतम न्यायालय ने बाल तस्करी मामलों से निपटने में उत्तर प्रदेश सरकार के ढीले रवैये की आलोचना करते हुए देशभर में ऐसे अपराधों की रोकथाम और त्वरित सुनवाई के लिए मंगलवार को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने सभी उच्च न्यायालय को निर्देश दिया कि वे संबंधित निचली अदालतों में लंबित बाल तस्करी के मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी लें। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करें कि संबंधित निचली अदालत छह महीने के भीतर मामले का निपटारा करे। शीर्ष अदालत ने यह भी आदेश दिया कि न्याय…
क्रिस जेनकिंस ने राष्ट्रमंडल खेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खेल संस्था ने राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन में उनकी दीर्घकालिक सेवा और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए मंगलवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल की सीईओ केटी सैडलेयर के अनुसार, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल के संविधान में मौजूदा अध्यक्ष के त्यागपत्र देने पर अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रावधान है और इसलिए डोनाल्ड रुकारे को इस साल नवंबर में अगली महासभा तक यह भूमिका सौंपी गई है।’’
दक्षिणी हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए मंगलवार को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी। पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से प्रारंभ होगी और नौ अगस्त को श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी। पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू होना था लेकिन इस दिन छुट्टी होने के कारण यह काम आज से शुरू हुआ। पंजीकरण की प्रक्रिया देशभर के बैंकों की 533 शाखाओं के जरिए की जा सकेगी। तेरह साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 70 साल…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
