Author: admin

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 113 अंक टूटकर 74,187 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.20 अंक गिरकर 22,967.15 अंक पर कारोबार करता दिखा। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाया। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी से गिरावट सीमित रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में चार प्रतिशत की तेजी के बाद शुक्रवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। इसका असर शुरुआती कारोबार…

Read More

नई दिल्लीः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने अपने उद्योग-अकादमिक एवं नवाचार सम्मेलन ‘आईआईटीके समन्वय 2026’ के तीसरे संस्करण का नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में समापन किया। सम्मेलन में उद्योग, सरकार और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों ने अनुसंधान, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान आईआईटी कानपुर और गेट्स फाउंडेशन ने स्थानीय स्तर पर विकसित किफायती डायग्नोस्टिक यानी नैदानिक समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी की घोषणा की। सम्मेलन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह…

Read More

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बदलती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर भारतीय विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को लेकर अहम फैसला लिया है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद, जेद्दा और दम्माम के लिए आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 20 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है। एयरलाइंस ने कहा है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है। एयर इंडिया देगी पूरा रिफंड एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी यात्रा परामर्श में बताया कि सऊदी अरब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद, दम्माम…

Read More

भारत और कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे। ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी पीएम मोदी की यात्रा की तारीखों की जानकारी दी है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। टोरंटो और ओटावा जाएंगे पीएम मोदी ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी 11 और…

Read More

लंबे समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल और टेलीकॉम कारोबार Jio Platforms के IPO का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। JIO का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। अगर इश्यू अनुमानित आकार में आता है तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। Jio के IPO में एक लॉट में 12 शेयर होंगे। वहीं, ऊपरी प्राइस बैंड 1,119 रुपये के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशकों को 13,428 रुपये खर्च करने होंगे।…

Read More

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और स्वीडिश कंपनियों के बीच कुल 4000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर हुए। इस महत्वपूर्ण यात्रा ने हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय  मंत्री विपुल गोयल भी साथ में उपस्थित रहे । दौरे के दौरान गुरुग्राम और स्टॉकहोम शहरों के बीच सिटी-टू-सिटी कोलैबोरेशन समझौता हुआ। दोनों शहर तकनीकी नवाचार, स्मार्ट सिटी समाधान, सतत शहरी विकास, ज्ञान-आदान-प्रदान…

Read More