नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्ष 2024 के अपने अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के चार दिग्गजों राज कपूर, मोहम्मद रफी, अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) और तपन सिन्हा को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर याद किया। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा, “वर्ष 2024 में हम फिल्म जगत की कई महान हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं। इन विभूतियों ने भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। हमारे पूरे फिल्म जगत के लिए इन हस्तियों का जीवन प्रेरणा जैसा है। राज कपूर जी ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत…
Author: admin
मेलबर्न। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के अंतिम दिन आउट होने के तरीके पर विवाद हो गया क्योंकि स्निको (आवाज की रीडिंग दिखाने वाली तकनीक) पर कोई हरकत नहीं दिखने के बाद भी तीसरे अंपायर सैकत शरफुद्दौला ने उन्हें आउट करार दिया। जायसवाल उस समय 84 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह तेज गेंदबाज पैट कमिंस की शॉर्ट-पिच गेंद पर हुक करने की कोशिश में चूक गये। गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने कैच आउट की अपील की लेकिन मैदान अंपायर जोएल विल्सन ने बल्लेबाज को नॉट…
मेलबर्न। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों यहां चौथे टेस्ट में 184 रन की हार को ‘मानसिक रूप से परेशान करने वाली’ करार देते हुए सोमवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम इस मैच में संघर्ष करने का जज्बा दिखाने में विफल रही। भारत पांच मैचों की इस श्रृंखला में 1-2 से पीछे हो गया है। श्रृंखला का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच तीन जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा। खुद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला होता है जब आप वह…
मुंबई। विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 142.26 अंक की गिरावट के साथ 78,556.81 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.35 अंक फिसलकर 23,765.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और…
मुंबई। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.53 प्रति डॉलर पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की भारी मांग, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिसका दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया तथा सोमवार को दिसंबर मुद्रा वायदा की समाप्ति तथा बकाया वायदा में परिपक्वता से जुड़ी डॉलर की भारी मांग के बीच रुपये में कमजोरी देखी गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के…
फगवाड़ा। विभिन्न किसान संगठनों के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान के कारण उत्तर रेलवे ने सोमवार को पंजाब में 106 मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार शाम को इस संवाददाता को बताया कि इस आशय का निर्णय आज दोपहर लिया गया और पंजाब के सभी संबंधित रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश ट्रेनें सोमवार को केवल अंबाला और दिल्ली या सहारनपुर की ओर से ही चलेंगी। इस बीच सोमवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक सड़क और रेल…
प्रयागराज। प्रयागराज में अगले महीने आयोजित होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए बहुआयामी रणनीति बनाई गई है। महाकुंभ में पूरे विश्व से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘डिजिटल महाकुंभ’ को ‘साइबर सुरक्षित’ महाकुंभ बनाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की रणनीति बनायी है।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां उनके परिवार के सदस्यों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार मजनू का टीला गुरुद्वारे के निकट यमुना नदी में विसर्जित कर दीं। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि इस मौके पर गांधी परिवार का कोई सदस्य और कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा जो शर्मनाक है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक बयान में…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा करते हुए सोमवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सत्ता में आती है तो ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में ‘आप’ लगातार चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण…
