- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
Author: admin
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 30 मार्च से 06 अप्रैल तक नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं और नये बुनियादी ढांचे के साथ तैयारी की है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा , “इस चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अर्धकुंवारी में 1500 तीर्थयात्रियों के लिए सभी मौसम में कवर किया गया विश्राम क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में वाटर एटीएम, प्रसाद कियोस्क, जलपान इकाई और दिव्य यात्रा अनुभव को बढ़ाने के लिए गर्भजून आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना मनुष्य की हत्या से भी बड़ा अपराध है। न्यायालय ने अवैध रूप से काटे गए प्रत्येक पेड़ के लिए एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह टिप्पणी उस व्यक्ति की याचिका को खारिज करते हुए की, जिसने संरक्षित ‘ताज ट्रेपेज़ियम जोन’ में 454 पेड़ काट डाले थे। पीठ ने कहा, ‘‘पर्यावरण के मामले में कोई दया नहीं होनी चाहिए। बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी जघन्य है।’’ शीर्ष…
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।उपमंडल पुलिस अधिकारी परमेश्वर कामती ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस निकाला जा रहा था। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को ‘आप’ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भ्रष्ट आचरण के आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने निर्वाचन आयोग, दिल्ली पुलिस और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को भी नोटिस जारी किया, जहां से आतिशी ने चुनाव जीता था। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की। सुनवाई के दौरान, निर्वाचन आयोग और निर्वाचन अधिकारी के वकील ने याचिका में पक्षकार बनाए जाने पर आपत्ति जताई। कमलजीत सिंह…
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लिए 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। इसमें मादक पदार्थ की समस्या से निपटने और स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अपने बजट भाषण के दौरान चीमा ने नशे की समस्या को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान के बारे में बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की व्यापकता, नशा मुक्ति केंद्रों के उपयोग आदि को समझने के लिए पंजाब में पहली बार मादक पदार्थ से जुड़ी गणना करने जा रही…
लोकसभा में मंगलवार को द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने मनरेगा के मुद्दे को लेकर सरकार के जवाबों पर असंतोष जताते हुए शोर-शराबा किया जिस पर नाखुशी जताते हुए अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदस्यों को राज्यों के एजेंडे सदन में नहीं लाने चाहिए। व्यवधान के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही करीब 15 मिनट के लिए दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर गलतबयानी और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिए नोटिस में आरोप लगाया कि रिजिजू ने सोमवार को निचले सदन में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कथित बयान को लेकर सदन को गुमराह किया।
गोला डिपो में अनुबंधित बस मालिकों को लाभ पहुंचाने का खेल हो रहा है। इसके लिए निगम के निर्देश ताक पर रखे जा रहे हैं। निर्देश है कि निगम की पुरानी बसों का संचालन रोजाना कम से कम 300 किलोमीटर होना चाहिए। मगर, गोला डिपो में ऐसी बसों को 242 किलोमीटर चलाकर ही खड़ा कर दिया जाता है, जबकि पुरानी अनुबंधित बसों को 354 किलोमीटर चलाया जा रहा है।
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मुश्किल कैच लपकने के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि अगर उनके पास दुनिया का सारा पैसा होता तो वह क्रिकेटर के बजाय पायलट बनना पसंद करते। फिलिप्स को उड़ान भरना जुनून की हद तक पसंद है और जब उन्हें इसके बारे में पूछा गया तो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे इस ऑलराउंडर ने कहा, यह मेरा बहुत बड़ा जुनून है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता, तो ईमानदारी से कहूं…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
