- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
Author: admin
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के बुधवार से पारस्परिक टैरिफ लागू करने की धमकी से निवेशकों के निवेश के सुरक्षित गंतव्य स्वर्ण और बॉन्ड की ओर रुख करने से हुई भारी चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गयाबीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1390.41 अंक अर्थात 1.80 प्रतिशत का गोता लगाकर दो सप्ताह के निचले स्तर 76,024.51 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 353.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23165.70 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में…
जयपुर : राजस्थान के ब्यावर में रसायन कारखाने में खड़े एक टैंकर से हानिकारक गैस का रिसाव होने पर इसकी चपेट में आकर फैक्टरी के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गैस के प्रभाव से तबीयत खराब होने पर 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला कलेक्टर महेन्द्र खड़गावत ने बताया कि सोमवार देर रात रिहायशी इलाके में स्थित कारखाने में गैस रिसाव हुआ जिसके कारण 53 लोग बीमार हो गए। उन्होंने बताया कि कारखाने के मालिक और दो अन्य की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह कारखाना अवैध रूप से चल रहा था। उन्होंने कहा कि हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
उच्चतम न्यायालय ने भारत के वित्तीय बाजारों में पारदर्शिता की मांग करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने भारत के वित्तीय बाजारों में पारदर्शिता और निवेशक जागरूकता के लिए अंतिम लाभार्थी मालिकों (यूबीओ) के विवरण के साथ-साथ वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के पोर्टफोलियो होल्डिंग्स का सार्वजनिक किया जाना अनिवार्य करने की मांग वाली सुश्री मोइत्रा की जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को लिखित आश्वासन दिया कि वह अपने शो में शालीनता बनाए रखेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल ने लिखित आश्वासन दाखिल किया और वह मामले की जांच में शामिल हो गए हैं। चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत से इलाहाबादिया पर लगाई गई पासपोर्ट जमा करने की शर्त में संशोधन करने का अनुरोध किया। उन्होंने दलील दी कि यह शर्त उनकी आजीविका को प्रभावित करती है। चंद्रचूड़ ने कहा कि इलाहाबादिया को विभिन्न लोगों के साक्षात्कार के लिए विदेश यात्रा…
गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 18 लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में हुई। पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने बताया, “इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई तथा भीषण विस्फोट के बाद इमारत का स्लैब ढह जाने से पांच अन्य घायल हो गए।” उन्होंने कहा कि मृतक मध्य प्रदेश के मजदूर और उनके परिवार के सदस्य थे…
ई दिल्ली। त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसने फरवरी 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई। उसने बताया कि इनमें से 14 लाख खातों को किसी भी उपयोगकर्ता के शिकायत करने से पहले ही सक्रिय रूप से बंद कर दिया गया। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी। व्हाट्सएप ने कहा, “फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपनी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक खाते बंद कर दिए। इनमें से 14…
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चण्डी माता से हरियाणावासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की चंडीगढ़,1 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चण्डी माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नवरात्रों के मौके पर पंचकूला स्थित चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने माता का आशीर्वाद लेते हुए हरियाणावासियों को नवरात्र की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से प्रदेश विकास की गति पर तेजी से अग्रसर रहे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री…
चंडीगढ़ 1 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी एक विशेष अभियान चलाकर इस सम्बन्ध में टेंडर आदि की सभी प्रक्रियाएं 15 दिनों के अंदर पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी मानसून से पहले सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री आज यहाँ हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा…
~चन्द्रकान्त पाराशर एनसीआर दिल्ली ग्रेटर नोएडा 31-3-25 :– “माँ संस्थान”के तत्वावधान में मार्गदर्शक सामाजिक शोध संस्थान,रायपुर द्वारा नालेज पार्क-3 ग्रेटर नोएडा स्थित वीकेएस गार्डन के सभागार में आवासीय तीन दिवसीय -“सामाजिक उत्थान व स्वराज का पुनर्जागरण” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन जाने माने वयोवृद्ध समाजसेवी आ०बजरंग मुनि जी के संरक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वराज की अवधारणा को पुनर्जीवित कर जनमानस को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना था। इस अवधि में हुए वैदिक-यज्ञ में आगंतुक स्वराजियों ने सहर्ष भाग लेकर आहुति दी। इस यज्ञ के माध्यम से सामाजिक और नैतिक मूल्यों के…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
