अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मुश्किल कैच लपकने के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि अगर उनके पास दुनिया का सारा पैसा होता तो वह क्रिकेटर के बजाय पायलट बनना पसंद करते। फिलिप्स को उड़ान भरना जुनून की हद तक पसंद है और जब उन्हें इसके बारे में पूछा गया तो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे इस ऑलराउंडर ने कहा, यह मेरा बहुत बड़ा जुनून है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता, तो ईमानदारी से कहूं तो शायद मैं एक पायलट बन गया होता। मुझे हवा में तैरना पसंद है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

