,Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्रिसमस के अवसर से पहले महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू हैं क्योंकि यह देश ‘हिंदूस्तान’ है। उन्होंने दावा किया कि इन धर्मों के अनुयायियों की आठवीं और नौवीं पीढ़ी हिंदू रही है। हिंदू समाज को को लेकर कही ये बात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, इस देश में सभी सनातनी हैं और कोई भी पराया नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब तक वह जीवित रहेंगे, अपने लक्ष्य को…
Author: admin
Atul subhash suicide case:एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में एक के बाद एक नई जानकारियां सामने आ रही हैं। जौनपुर फैमिली कोर्ट का एक और दस्तावेज सामने आया है। दस्तावेजों के मुताबिक अतुल ने बताया था कि वह हर महीने निकिता (Nikita Singhania) को पैसे भेजता है। लेकिन जिस बैंक खाते में वह पैसे ट्रांसफर करता है, वह किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। उस व्यक्ति का नाम आरजे सिद्दीकी है। अब आरजे सिद्दीकी कौन है, यह सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है। अतुल ने कहा था आरजे सिद्दीकी का पता लखनऊ है।…
Darenge To Marenge: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई तरह के नारे सामने आए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अगर हम बंटेंगे, तो कट जाएंगे’ का नारा दिया। विपक्षी नेताओं के कड़े विरोध के बीच महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘अगर हम एकजुट रहेंगे, तो सुरक्षित रहेंगे’ का नारा दिया। हालांकि, अब चुनाव के बाद और कुंभ से पहले प्रयागराज में इसी तरह के नारे वाले पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वारा लगाए गए पोस्टर ‘अगर हम बंटेंगे, तो कट जाएंगे’ के बाद प्रयागराज…
PM Narendra Modi Wishes ‘Merry Christmas’ to Citizens:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 25 दिसंबर को नागरिकों को क्रिसमस 2024 की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं।” अपने पोस्ट के साथ, उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह का एक वीडियो साझा किया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और ईसाई समुदाय के प्रमुख नेताओं से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं, कहा ‘प्रभु…
रांची: झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक कक्षा से जनजातिय व क्षेत्रीय भाषा में बच्चों की पढ़ाई जल्द शुरू होगी। यह पढ़ाई पश्चिम बंगाल की तर्ज पर शुरू की जाएगी। जिसके लिए राज्य की ओर से एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल के स्कूलों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की शिक्षा को लेकर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेगी। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि सरकार स्कूलों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई को और भी बेहतर करेगी। राज्य में प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई में सभी जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल की जायेगा। इस सम्बंध…
नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस के मौके पर शिमला और मनाली सहित कई पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी ने इन स्थानों को सफेद जादुई दृश्य में बदल दिया है। बर्फबारी ने पर्यटकों को आकर्षित किया है, लेकिन इसके साथ ही सड़कें बंद हो गई हैं और कुछ वाहन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत भी हो गई है। ताजा बर्फबारी के बाद शिमला और मनाली में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो गई है, और इन स्थानों ने “व्हाइट क्रिसमस” का अद्भुत अनुभव दिया है। हालांकि, बर्फबारी के कारण 223 से अधिक सड़कें, जिसमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं,…
बिजनेस डेस्कः भारत में पेट्रोरसायन उत्पादों के आयात पर चीन जैसे देशों द्वारा कम आयात शुल्क का फायदा उठाते हुए ‘डंपिंग’ किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस संदर्भ में फिक्की (FICCI) की पेट्रोकेमिकल्स एवं प्लास्टिक समिति ने सरकार को पत्र लिखकर इन उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की है। समिति ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय से पॉलिप्रोपीलीन और पॉलिएथेलीन पर सीमा शुल्क को 7.5% से बढ़ाकर 12.5% करने का आग्रह किया है। पेट्रोरसायन की कमी और बढ़ती मांग पॉलिप्रोपीलीन और पॉलिएथेलीन का व्यापक रूप से विभिन्न उद्योगों में उपयोग होता है, जैसे मोटर वाहन, पैकेजिंग,…
पंजाब डेस्कः पंजाब से हिमाचल जाकर नया साल मनाने वाले पियक्कड़ों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, शराब पीने वालों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी। जी हां, हिमचला प्रदेश की सुखविंदर सुखू सरकार ने उक्त आदेश जारी किए है़, जिसके बाद सीएम का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में विंटर कार्निवल के आगाज के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोई टूरिस्ट परिवार के साथ आए और शराब में झूमता दिखे तो पुलिस उसे हवालात की बजाए होटल छोड़ कर आए । सरकार ने फैसला किया…
शहीदी दिवस के मौके पर श्री फतेहगढ़ साहिब से माथा टेककर लौट रही संगत के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। संगत की ट्रैक्टर ट्रॉली एक ट्रॉली से टकरा गई। इस भयानक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारू (32) और सुरिंदर सिंह (15) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में 10 से ज्यादा तीर्थयात्री घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध…
भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण पंजाब में रात के तापमान में गिरावट जारी है और ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने इस मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की है। यह जानकारी सिविल सर्जन रूपनगर तरसेम सिंह ने दी। इस अवसर पर डॉ. तरसेम सिंह ने अपील की कि शीतलहर से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और छोटे बच्चे प्रभावित होते हैं। ठंड के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।…
