- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
Author: admin
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने होली का त्योहार इस बार खास देसी अंदाज में मनाया। न केवल एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाया, बल्कि फिल्मी गानों पर डांस करके जमकर मस्ती की। रवि विश्नोई ने ढोल बजाया। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर व सहायक कोच लांस क्लूजनर तो गानों पर देर तक थिरकते रहे। कप्तान ऋषभ पंत, स्पिनर रवि बिश्नोई ने साथियों को पकड़ पकड़ कर रंगों में सराबोर कर दिया। मेंटर जहीर खान और सहायक कोच विजय दहिया ने भी पिचकारी से रंगों की बौछार की और खूब गुलाल उड़ाया।
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने शनिवार को वर्तमान सत्र के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी किया, जिसमें दो चरणों में होने वाले सेमीफाइनल दो से छह अप्रैल के बीच होंगे जबकि फाइनल 12 अप्रैल को खेला जाएगा। इस फुटबाल टूर्नामेंट का लीग चरण 12 मार्च को समाप्त हुआ था। प्लेऑफ के कार्यक्रम के अनुसार नॉकआउट के मैच 29 और 30 मार्च को खेले जाएंगे और सेमीफाइनल दो, तीन, छह और सात अप्रैल को होंगे। मोहन बागान एसजी ने लगातार दूसरे सत्र में लीग शील्ड जीतकर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाली प्रतियोगिता में पहली टीम बन गई। मोहन बागान एसजी के…
केरल के कलामस्सेरी स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पुरुष छात्रावास में छापेमारी के दौरान दो किलोग्राम गांजा बरामद होने तथा तीन छात्रों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं जो कथित रूप से हॉस्टल में गांजा की आपूर्ति करते थे। पहले गिरफ्तार किए गए छात्रों के बयान के आधार पर इनकी संलिप्तता सामने आई। सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पिछले साल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मादक पदार्थों के…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित अपने प्रणोदन परिसर में एलवीएम 3 प्रक्षेपण यान (एलवीएम-एम 6) के छठे परिचालन मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति तप्त परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। इन परीक्षणों के जरिए इंजन की गुणवत्ता और उप-प्रणालियों के कामकाज का आकलन किया जाता है। एलवीएम3 (प्रक्षेपण यान मार्क-3) इसरो द्वारा विकसित तीन-चरणों वाला मध्यम-उत्तोलक प्रक्षेपण यान है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर शनिवार को कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनके बेटे को प्रवर्तन निदेशालय से एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है। बघेल का बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 15 मार्च को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने के लिए बुलाया गया है।
मजबूत घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक प्रतिस्पर्धियों में मजबूत रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 192.32 अंक चढ़कर 74,222.08 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 21.75 अंक बढ़कर 22,492.25 पर पहुंच गया।
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने बहुप्रतीक्षित एंथोलॉजी फिल्म माय मेलबर्न की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने फिल्म माय मेलबर्न की शानदार कहानी और दमदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर कहा कि यह एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव है। कार्तिक आर्यन ने कहा, मुझे यह फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा। यह एक प्रेरणादायक फिल्म है, जो समावेशिता और विविधता के बारे में बात करती है। फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती है। खास तौर पर कबीर सर की फिल्म सेतारा मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आई। इसमें शानदार अभिनय देखने को मिला और मैं पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टेलीविजन अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रिश्ते 14 मार्च को पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिश्ते के निर्माता शर्मिला आर. सिंह और रौशन सिंह ने जानकारी दी कि रिश्ते”को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा, जिससे भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ हिंदी भाषी दर्शक भी इसका आनंद ले सकें। यह फिल्म सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की जाएगी।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
