- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
Author: admin
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल का खुलासा, थाईलैंड में कर रहे हैं शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म के लिए थाईलैंड में 25 दिनों की शूटिंग कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी शानदार फिल्मों के अलावा, उन्होंने अपने दमदार और यादगार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है, जिससे उन्हें खूब सराहना और प्रशंसा मिली है। उनके प्रशंसक बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, और हाल ही में एक सूत्र ने उनकी आगामी परियोजना के बारे में खास जानकारी दी, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय शूट भी शामिल है।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने 28 मार्च को होने वाले चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल करने के लिए अनुराग ठाकुर के नामांकन को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि पूर्व खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के पात्र नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने चुनाव के लिए ठाकुर और अध्यक्ष राजेश भंडारी के नाम भेजे थे। बीएफआई ने 60 सदस्यीय निर्वाचक मंडल की सूची जारी की जिसे जांच के बाद अंतिम रूप दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद ठाकुर के बीएफआई अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने की उम्मीद थी।
दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहनीं है और वह वनडे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक होंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के संन्यास की अटकलें तेज थी लेकिन सैतीस वर्ष के रोहित ने भारत को तीसरी बार खिताब दिलाने के बाद इन अटकलों को खारिज किया। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित का जीत का प्रतिशत देखिए, करीब 74 प्रतिशत है जो अतीत के बाकी कप्तानों से बेहतर है। उन्होंने कहा, अगर वह खेलता रहा तो सर्वकालिक…
मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है, जबकि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यहां विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने राजकोषीय घाटे का अनुमान सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत लगाया। उन्होंने कहा कि बजट ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के लिए है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में उसकी पत्नी निकिता के परिवार वालों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए पारित किया। मालूम हो कि मानव के ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा, सास पूनम शर्मा और दोनों सालियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में 6 मार्च को याचिका दाखिल की थी। इस पर बुधवार यानी 12 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मानव के पिता नरेंद्र शर्मा की ओर से अधिवक्ता…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ‘स्पेडेक्स’ उपग्रहों को ‘डी-डॉक’ करने (अलग करने) का काम पूरा कर लिया है। इससे चंद्रमा की खोज, मानव अंतरिक्ष उड़ान और अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने जैसे भविष्य के मिशनों के लिए रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उपग्रहों की सफल ‘डी-डॉकिंग’ (अलग करने) की घोषणा की। सिंह ने कहा, ‘‘स्पेडेक्स उपग्रहों ने अविश्वसनीय रूप से ‘डी-डॉकिंग’ की प्रक्रिया को पूरा किया। इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान 4 और गगनयान सहित भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का…
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा साल 2024 में आयोजित की गई थी। बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर साझा की है।
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, लेकिन व्यापार शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच अत्यधिक अस्थिर वैश्विक रुझानों के कारण जल्द ही ये स्थिर हो गए। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 289.83 अंक बढ़कर 74,392.15 पर पहुंच गया।
बॉलीवुड की आइकॉन और ग्लोबल सेंसेशन दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में लुई विटॉन के शो में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। लुई विटॉन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते, दीपिका ने इस लग्जरी ब्रांड के एक्सक्लूसिव आउटफिट में जबरदस्त एलीगेंस और सोफिस्टिकेशन बिखेरा। आइफेल टावर के बैकड्रॉप में दीपिका का यह लुक किसी क्लासिक फैशन स्टेटमेंट से कम नहीं था। उन्होंने व्हाइट ओवरसाइज़्ड कोट के साथ ब्लैक हील्स और ग्लव्स पहने, बालों को खूबसूरती से स्कार्फ से बांधा और अपने लुक को रेट्रो टच देते हुए क्लासिक रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
