- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
Author: admin
नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रति आकर्षण स्वाभाविक है लेकिन युवा क्रिकेटरों को देश का प्रतिनिधित्व करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उसके बाद चीजें स्वयं ही अनुकूल होती जाएंगी। पंत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे हालांकि उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला। उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पंत ने जिओ हॉटस्टार से कहा, बचपन से मेरा एक ही सपना था, भारत की तरफ से खेलना। मैंने कभी आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचा। मुझे लगता है कि लोग…
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना है कि रोहित शर्मा अब भी दमदार खिलाड़ी हैं। वह 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम का नेतृत्व करना जारी रख सकते हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप को छोड़कर आईसीसी के बाकी टूर्नामेंट जीते हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम 2023 में घरेलू धरती पर खेले गए वनडे विश्व कप को जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई। हरमनप्रीत कौर की मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता के कारण मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग चरण में सर्वाधिक 10 अंक लेकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए निगाहें भारत की कप्तान हरमनप्रीत और गुजरात जॉइंट्स की कप्तान एशले गार्डनर पर टिकी हैं। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा और मुंबई इंडियंस की टीम…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुधवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि धनखड़ के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ है। इसके अनुसार उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण नौ मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था।एम्स-दिल्ली ने कहा, ‘‘एम्स में चिकित्सा टीम से आवश्यक देखभाल मिलने के बाद, उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ और 12 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’ उन्हें अगले कुछ दिन तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।
चंडीगढ़। हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें अंबाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की और आठ अन्य नगर निगमों में पार्टी के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस नगर निगम के चुनाव में अभी पीछे है। मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत…
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है, जबकि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यहां विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने राजकोषीय घाटे का अनुमान सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत लगाया। उन्होंने कहा कि बजट ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के लिए है।
दिहुली गांव में डकैतों के एक गिरोह द्वारा 24 दलित व्यक्तियों की हत्या के चार दशक से अधिक समय बाद, एक स्थानीय अदालत ने इस भयानक हत्याकांड में शामिल होने के जुर्म में तीन लोगों को दोषी ठहराया है।जिला सरकारी वकील पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा, “मंगलवार को विशेष न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने कप्तान सिंह, राम पाल और राम सेवक को दिहुली दलित हत्याकांड में उनकी भूमिका के लिए दोषी पाया।” उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों को सजा 18 मार्च को सुनाई जाएगी। चौहान ने कहा,”यह नरसंहार 18 नवंबर 1981 को हुआ था, जब संतोष सिंह (उर्फ संतोष) और राधेश्याम…
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की सभी महिलाओं को स्पेशल गिफ्ट दिया है। उन्होंने सभी 14 महिला विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए 2-2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की है। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की गई, जिसे 8 मार्च को मनाया गया था। राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह अनुदान पहले से दिए जाने वाले निधि के अतिरिक्त होगा और इसे साल 2025-26 के लिए स्वीकृत किया गया है। खास बात यह है कि…
नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में 11 मार्च की रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने दूसरे बदमाश को भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, चोरी के मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि रात थाना सेक्टर 58 पुलिस टीम विशनपुरा मंडी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को…
संसद के दोनों सदनों में बुधवार को कामकाज की सूची जारी की गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक पेश करेंगे, जबकि राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होगी। अमित शाह ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद को एक विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए विधेयक पेश करेंगे, जिसे ‘त्रिभुवन’ सहकारी विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाएगा। इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय सहकारी क्षेत्र में तकनीकी, प्रबंधन शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करेगा, सहकारी अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा तथा वैश्विक उत्कृष्टता के मानकों…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
