Author: admin

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन को लेकर इस आधार पर अपनी असहमति दर्ज कराई कि चयन के लिए अपनाई गई प्रक्रिया ‘‘मौलिक रूप से त्रुटिपूर्ण’’ और ‘‘पूर्व-निर्धारित’’ थी तथा इसमें आपसी परामर्श और आम सहमति की अनदेखी की गई थी। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन और न्यायमूर्ति कुट्टीयिल मैथ्यू जोसेफ के नाम प्रस्तावित किए थे।

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, मंत्रालय वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली देशव्यापी गतिविधियों का आयोजन करेगा और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेगा।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के खजुराहो में नदियों को आपस में जोड़ने की देश की पहली परियोजना, केन-बेतवा परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे तथा 1,153 अटल ग्राम सुशासन भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। पीएमओ ने कहा कि केन-बेतवा नदी को जोड़ने की राष्ट्रीय परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को अपने विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह वीडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर लिखा, “कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की उस याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा, जिसमें फरवरी 2020 में उत्तर पूर्व दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या से संबंधित मामले में जमानत मांगी गई है। न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने हुसैन की उस याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया, जिसमें परिस्थितियों में व्यापक बदलाव के अभाव में हुसैन की जमानत याचिका खारिज करने के निचली अदालत के तीन दिसंबर के आदेश को चुनौती दी गई थी। हुसैन ने अपनी याचिका में कहा कि मामले…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ को क्लैट-2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी में त्रुटियां होने पर परिणाम संशोधित करने का निर्देश दिया गया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश के निर्णय के विरुद्ध संघ द्वारा की गई अपील पर विचार करते हुए कहा कि अंतरिम आदेश के लिए कोई मामला नहीं बनता।

Read More

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के करीबी सहयोगी के नाम पर ठाणे में पंजीकृत एक फ्लैट को अपने कब्जे में ले लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। कावेसर के नियोपोलिस टावर में स्थित यह फ्लैट अप्रैल 2022 से अस्थायी कुर्की के अधीन था। यह कार्रवाई इकबाल और उसके भाई दाऊद इब्राहिम के खिलाफ चल रहे धनशोधन मामले की जांच का हिस्सा है। यह जांच ठाणे ‘एंटी-एक्सटॉर्शन’ सेल द्वारा दर्ज की गई जबरन वसूली की एक शिकायत पर आधारित है।

Read More