- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
Author: admin
रियो डी जनेरियो। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने नेमार को कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की प्रारंभिक टीम में शामिल किया है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अक्टूबर 2023 में मोंटेवीडियो में उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के दौरान अपने बाएं घुटने में क्रूसिएट लिगामेंट के टूटने के बाद से अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। लंबी पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया के बाद नेमार ने पिछली जनवरी में एक क्लब की ओर से खेलते हुये अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की झलक दिखाई है।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लिखे पत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के 21 विधायकों के निलंबन को जनादेश का अपमान और लोकतंत्र पर प्रहार बताया। निलंबन की निंदा करते हुए आतिशी ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को जानबूझकर दबाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में हुई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की, जहां उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल के विधायकों को उनके विरोध प्रदर्शन के लिए भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि आप…
दिल्ली के दरियागंज इलाके में शनिवार सुबह Axis Bank बैंक में आग लग गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, घटना सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर गोलचा सिनेमा के सामने स्थित एक्सिस बैंक में हुई। अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने कहा, “आग पर पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट पर काबू पा लिया गया। आग बैंक के एक तल पर एयर-कंडीशनर, फर्नीचर और दस्तावेजों में लगी थी।” उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनका ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ अभियान अब रंग ला रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। पीएम मोदी ने ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन में ‘न्यूजएक्स वर्ल्ड’ चैनल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि दुनिया दशकों तक भारत को अपने ‘बैक ऑफिस’ के रूप में देखती रही, लेकिन देश अब दुनिया के कारखाने के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत कार्यबल नहीं बल्कि एक ‘‘विश्व शक्ति’’ है। पीएम मोदी ने कहा कि देश ‘सेमीकंडक्टर’ और विमानवाहक पोत बना…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अभी तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैंउन्होंने बताया कि किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल आज…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि 2000 रुपये के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। अब सिर्फ 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट जनता के पास हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई ने कहा कि 19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने पर प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 28 फरवरी, 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गया।…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
