- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 31 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 30 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
Author: admin
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बैक-टू-बैक अलग-अलग जॉनर की फ़िल्मों में काम कर रही हैं। शनाया कपूर अपनी पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। फिल्म तू या मैं में अपनी पहली झलक की रिलीज़ के बाद से ही शनाया अपनी आत्मविश्वास भरी स्क्रीन प्रेजेंस के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बेजॉय नांबियार निर्देशित और कलर येलो बैनर के तहत निर्मित तू या मैं में शनाया और आदर्श गौरव नज़र आएंगे, जिसने सभी को चौंका दिया है। झलक को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही हैं। शनाया ने अपनी फ़िल्म आंखों…
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज 32 वर्ष की हो गयीं। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। उनके पिता महेश भट्ट फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान अभिनेत्री हैं। आलिया ने अपने सिने करियर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘संघर्ष’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने होली का त्योहार इस बार खास देसी अंदाज में मनाया। न केवल एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाया, बल्कि फिल्मी गानों पर डांस करके जमकर मस्ती की। रवि विश्नोई ने ढोल बजाया। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर व सहायक कोच लांस क्लूजनर तो गानों पर देर तक थिरकते रहे। कप्तान ऋषभ पंत, स्पिनर रवि बिश्नोई ने साथियों को पकड़ पकड़ कर रंगों में सराबोर कर दिया। मेंटर जहीर खान और सहायक कोच विजय दहिया ने भी पिचकारी से रंगों की बौछार की और खूब गुलाल उड़ाया।
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने शनिवार को वर्तमान सत्र के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी किया, जिसमें दो चरणों में होने वाले सेमीफाइनल दो से छह अप्रैल के बीच होंगे जबकि फाइनल 12 अप्रैल को खेला जाएगा। इस फुटबाल टूर्नामेंट का लीग चरण 12 मार्च को समाप्त हुआ था। प्लेऑफ के कार्यक्रम के अनुसार नॉकआउट के मैच 29 और 30 मार्च को खेले जाएंगे और सेमीफाइनल दो, तीन, छह और सात अप्रैल को होंगे। मोहन बागान एसजी ने लगातार दूसरे सत्र में लीग शील्ड जीतकर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाली प्रतियोगिता में पहली टीम बन गई। मोहन बागान एसजी के…
केरल के कलामस्सेरी स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पुरुष छात्रावास में छापेमारी के दौरान दो किलोग्राम गांजा बरामद होने तथा तीन छात्रों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं जो कथित रूप से हॉस्टल में गांजा की आपूर्ति करते थे। पहले गिरफ्तार किए गए छात्रों के बयान के आधार पर इनकी संलिप्तता सामने आई। सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पिछले साल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मादक पदार्थों के…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित अपने प्रणोदन परिसर में एलवीएम 3 प्रक्षेपण यान (एलवीएम-एम 6) के छठे परिचालन मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति तप्त परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। इन परीक्षणों के जरिए इंजन की गुणवत्ता और उप-प्रणालियों के कामकाज का आकलन किया जाता है। एलवीएम3 (प्रक्षेपण यान मार्क-3) इसरो द्वारा विकसित तीन-चरणों वाला मध्यम-उत्तोलक प्रक्षेपण यान है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर शनिवार को कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनके बेटे को प्रवर्तन निदेशालय से एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है। बघेल का बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 15 मार्च को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने के लिए बुलाया गया है।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
