सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ रियासी जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा के एक होटल में शराब पीने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में बताया कि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और ‘‘लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’’ के कारण उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। कटरा पुलिस थाने को 15 मार्च को शिकायत मिली थी कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमान नियमों का उल्लंघन करते हुए परिसर में शराब पीते पाए गए। इसके बाद आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

