Author: admin

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत का संविधान अपने अस्तित्व में आने के बाद, पिछले 75 वर्षों में समय की कसौटी पर खरा उतरा है, जबकि उसी समय के आसपास अपना संविधान तैयार करने वाले 50 देशों में से ज्यादातर देशों ने इसे फिर से लिखा या उनकी विशेषताओं में बदलाव किया है। राज्यसभा में ‘भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने 15 महिलाओं सहित संविधान सभा के 389 सदस्यों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने बहुत ही चुनौतीपूर्ण माहौल में भारत का संविधान तैयार किया…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन के इंतकाल पर शोक जताया और कहा कि उन्हें एक ऐसे सच्चे उस्ताद के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी। हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पताल में निधन हो गया। हुसैन की मृत्यु फेफड़े संबंधी समस्या ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। वह 73 वर्ष के थे। हुसैन पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…

Read More

पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की श्रृंखला के लिए जिम्मेदारी सौंपी लाहौर। जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कोच के रूप में अपनी भूमिका छोड़ दी है जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बृहस्पतिवार पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की श्रृंखला के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है।  पाकिस्तान 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगा। टीम टेस्ट से पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही है। आकिब वर्तमान में पाकिस्तान की सफेद गेंद टीम के…

Read More

ब्रिसबेन। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को बारिश के कारण दूसरी बार खेल रूका जब मेजबान टीम ने 13 . 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे । इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।दूसरी बार खेल रूकने पर उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर खेल रहे थे । भारत के लिये जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने गेंदबाजी का आगाज किया । इससे पहले छठे ओवर में भी बूंदाबांदी के कारण खेल रोकना पड़ा था । मौसम विभाग ने…

Read More

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य जल्द ही दावों के निपटान के बाद सीधे एटीएम के जरिये अपनी भविष्य निधि को निकाल सकेंगे। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ के सदस्यों को अपने दावों के ऑनलाइन निपटान के लिए सात से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। दावा निपटान होने के बाद राशि को लाभार्थियों के संबंधित बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता है। हालांकि जल्द ही इस व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी है। इस योजना के तहत ईपीएफओ के सदस्यों को समर्पित कार्ड मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल एटीएम से…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर किसी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने सदन में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भारत के संविधान में अल्पसंख्यकों के लिए जिस तरह के सुरक्षात्मक उपाय हैं, उतने किसी दूसरे देश में नहीं है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कभी कभी ऐसी बात की जाती है कि मानो अल्पसंख्यकों का अधिकार ही नहीं है।’’

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और केरल के कई अन्य सांसदों ने शनिवार को वायनाड की भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद एकत्र हुए और ‘वायनाड के साथ भेदभाव बंद करो’ के नारे लगाए। वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार वायनाड को विशेष पैकेज देने से इनकार कर रही है। हमने गृह मंत्री (अमित शाह) से अनुरोध किया है और प्रधानमंत्री को लिखा है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी बड़े…

Read More

पटना। बिहार और हरियाणा में बैंक डकैती समेत 10 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति पटना जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आकाश यादव उर्फ अजय राय राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के कर्मियों और एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों के बीच जक्कनपुर इलाके में बुधवार रात हुई गोलीबारी में मारा गया। उन्होंने कहा कि एसटीएफ का एक उप-निरीक्षक गोलीबारी में घायल हो गया। बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी-अभियान) अमृत राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें पता चला कि राय…

Read More