हैदराबाद। तेलंगाना में पहली कांग्रेस सरकार ने इस वर्ष ऐतिहासिक जातिगत जनगणना समेत चुनावी वादों पर अमल करना शुरू कर दिया, लेकिन मूसी नदी के पुनर्विकास एवं हैदराबाद के बाहरी इलाके में ‘भविष्य के लिए तैयार शहर’ के विकास की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को पूरा करना उसके लिए आसान नहीं होगा। ‘आरआरआर’ की सफलता से देशभर में लोकप्रिय हुआ तेलुगु फिल्म उद्योग चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ की रिलीज के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत होने और उसके बेटे के गंभीर रूप से घायल होने के कारण नकारात्मक कारण से चर्चा में रहा।
Author: admin
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां राजभवन में मनोनीत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। खान के 2 जनवरी, 2025 को पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से, कनॉट प्लेस समेत राष्ट्रीय राजधानी में सभी जगह यातायात के व्यापक प्रबंध किए हैं और साथ ही कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। नववर्ष के स्वागत के लिए जश्न मनाने के मकसद से लोगों के बड़ी संख्या में एकत्र होने के मद्देनजर दिल्ली में करीब 20 हजार पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई के मकसद से प्रमुख स्थानों…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक महीने से अधिक समय से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेडिकल सहायता देने के अपने आदेश पर अमल करने के लिए पंजाब सरकार को उसके अनुरोध पर मंगलवार को तीन दिन यानी दो जनवरी तक की अतिरिक्त मोहलत दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने इस संबंध में पंजाब सरकार द्वारा दायर एक आवेदन और राज्य के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह की मौखिक गुहार पर गौर करते हुए यह आदेश पारित किया।
पुणे। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में एक सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उसने आत्मसमर्पण करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर के पुजारी का पंजीकरण करने के साथ ही दिल्ली सरकार की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत की।फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घोषित इस योजना के तहत, केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली की सत्ता में दोबारा लौटती है तो सभी हिंदू मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा।उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं मरघट बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में गया…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस साल अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों ने 75 आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें से ज्यादातर विदेशी थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस साल (2024 में) सुरक्षा बलों ने अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में 75 आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें 45 पाकिस्तानी थे। उन्होंने कहा,“पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी समूहों में स्थानीय आतंकवादियों की भर्ती लगभग शून्य है और इस साल 75 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 45 पाकिस्तानी मूल के थे।” उन्होंने कहा,“पड़ोसी पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके सभी नापाक मंसूबों को नाकाम…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले उन पर्यावरणीय मुद्दों को हल तलाशने की कोशिश की, जिनमें से कुछ ने राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को 2024 में बढ़ते प्रदूषण के स्तर और घटती वायु गुणवत्ता के बीच सांस लेने के लिए मजबूर कर दिया। हरित निकाय के समक्ष अन्य मुद्दे जल निकायों में प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन से संबंधित थे। बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए एजेंसियों ने विभिन्न रिपोर्टें दाखिल कीं, लेकिन सच्चाई यह है कि सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्लीवासियों की सांस फूल गई। दिसंबर में, स्वास्थ्य के…
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को एक पीएसएलवी रॉकेट के जरिए किए जाने वाले अपने ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ के समय में फेरदबल किया है और इसे दो मिनट आगे बढ़ा दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। इसरो ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह मिशन मूल रूप से निर्धारित समय सोमवार को रात नौ बजकर 58 मिनट के बजाय रात 10 बजे प्रक्षेपित होगा। हालांकि, समय में फेरबदल के कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
