- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 31 October 2026
Author: admin
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर आज फैसला करेगा। बुमराह की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बुमराह ने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पीठ का स्कैन कराया है। अब बीसीसीआई का चिकित्सा दल चयनकर्ताओं और भारतीय टीम प्रबंधन के साथ बात कर बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी मे खेलने को लेकर कल अंतिम निर्णय लेगा। उल्लेखनीय है कि बुमराह को 18 जनवरी को घोषित चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह इंग्लैंड…
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 12 फरवरी के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित की है। गुरु रविदास जयंती की वजह से ये छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले गुरु रविदास जयंती पर रिस्ट्रिक्टेड होलीडे होता था। रिस्ट्रिक्टेड होलीडे एक वैकल्पिक छुट्टी होती थी, जिसे कर्मचारी चुन सकते थे कि वे इसे लेना चाहते हैं या नहीं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में हालही में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 27 साल बाद बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है। ऐसे में एलजी का ये फैसला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।बता दें…
मधुबनी। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर ट्रेन में नहीं चढ़ पाने से आक्रोशित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) डिब्बे के शीशे तोड़ दिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘10 फरवरी की शाम मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे के शीशे तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई।’’ बयान में कहा गया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जयनगर…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र की एक याचिका खारिज करते हुए कहा कि लॉटरी वितरक केंद्र सरकार को सेवा कर देने के लिए बाध्य नहीं हैं। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति एन.के. सिंह की पीठ सिक्किम उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केंद्र की अपील से सहमत नहीं हुई। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘‘चूंकि इस संबंध में कोई एजेंसी नहीं है, इसलिए प्रतिवादी (लॉटरी वितरक) सेवा कर का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं थे। हालांकि प्रतिवादी संविधान की सूची 2 की प्रविष्टि 62 के तहत राज्य द्वारा लगाए गए जुआ कर (गैंबलिंग टैक्स) देना…
रांची। झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा भी आज दोपहर के सत्र में शुरू होगी। दोनों कक्षा की परीक्षा में कुल 7.84 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा पहले सत्र (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और कक्षा 12वीं की परीक्षा दूसरे सत्र (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) के सचिव जयंत मिश्रा ने कहा, “राज्यभर में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बदलाव के लिए सांसदों को अपने राज्य से बात करनी चाहिए। सीतारमण ने सदन में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि जीएसटी के संबंध में सभी निर्णय जीएसटी परिषद लेती है। इसमें केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्य को कोई फैसला लेना है, तो अपने प्रतिनिधि के माध्यम से जीएसटी परिषद में आना चाहिए। कोई भी मुद्दा उठाने का किसी भी राज्य को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक ऐसा दूरदर्शी विचारक बताया जिन्होंने खुद को देश की सेवा में समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है। उनका बलिदान, आदर्श प्रगति और एकता के हमारे सामूहिक मिशन में एक मार्गदर्शक शक्ति बना हुआ है।’’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी रहे उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
