- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
सियोल। दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को बुधवार सुबह राष्ट्रपति परिसर से हिरासत में ले लिया गया। यून ने भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के मुख्यालय में ले जाए जाने से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस देश में कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है’’। यून पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह राजधानी सियोल में हन्नाम-डोंग आवास में कई सप्ताह तक छिपे रहे थे और उन्होंने सत्ता से उन्हें हटाने के प्रयासों के खिलाफ ‘‘अंत तक लड़ने’’ का संकल्प व्यक्त…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवार घोषित किए, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है। अब तक कांग्रेस 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है कांग्रेस ने 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक कुल 63 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इससे पहले तीन अलग-अलग सूचियों में कुल 48 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। कांग्रेस उम्मीदवारों की इस सूची में हालांकि कुल 16 नाम हैं, जिनमें से एक नाम ईश्वर बागरी का है जिन्हें प्रमोद जयंत के स्थान पर गोकुलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अटूट साहस और समर्पण की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, सेना दिवस पर, हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।’’ भारतीय सेना को दृढ़ संकल्प, पेशेवर अंदाज और समर्पण का…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल, महिला समर्थकों के साथ नयी दिल्ली क्षेत्र में हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वर्ष 2013 से नयी दिल्ली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे केजरीवाल का मुकाबला इस बार भाजपा के परवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को…
सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का किया उद्घाटन, राहुल गांधी और खड़गे रहे मौजूद
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है। सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद थे।
नई दिल्ली। पिछले साल संसद की सुरक्षा से हटाई गई सीआरपीएफ की एक विशेष इकाई को आखिरकार भंग कर दिया गया है और बल की वीआईपी सुरक्षा शाखा में विलय कर दिया गया है, जिसे हाल में 1,000 से अधिक कर्मियों वाली एक नई बटालियन प्रदान की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर सीआरपीएफ के तहत लगभग 1,400 कर्मियों वाले संसद ड्यूटी ग्रुप (पीडीजी) का नाम बदलकर वीआईपी सुरक्षा समूह (वीएसजी) कर दिया। गृह मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड के चतरा जिले में तैनात…
वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में 15 सांसदों ने जनवरी को तमिल भाषा और विरासत माह घोषित करने संबंधी एक प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश किया। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पेश किया गया है जब तमिल भाषियों का प्रमुख पर्व पोंगल मनाया जा रहा है। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘एक तमिल-अमेरिकी के तौर पर अमेरिका और दुनियाभर में तमिल भाषा, विरासत और संस्कृति के सम्मान में इस द्विदलीय प्रस्ताव को पेश करने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।’’
मुंबई। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को बुधवार को यहां नौसेना की गोदी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बल में शामिल किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की भारत की कोशिशों को मजबूती मिलेगी तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास बढ़ेगा।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया कि जब उनके पिता राकेश रोशन ने उन्हें कहा कि वह उनके साथ ‘कहो ना प्यार है’ बनाएंगे तो वह दंग रह गए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह फिल्म शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के लिए लिखी जा रही है। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित, ‘कहो ना… प्यार है’ 2000 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म से ऋतिक रोशन के करियर की शानदार शुरुआत हुई थी। ऋतिक की फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल की यात्रा का जश्न मनाने के लिए, इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
