हल्द्वानी, नैनीताल जिले में नवंबर माह में अभी तक बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने की वजह से नवंबर की शुरूआत अपेक्षाकृत कम सर्दी के साथ हुई। ऐसा इसी साल नहीं हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब नवंबर में बारिश का सिलसिला कम होता जा रहा है। साल 2020 में नैनीताल जिले में नवंबर माह में कुल एक मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद साल 2021 से लेकर 2023 तक नैनीताल जिले में नवंबर माह में बारिश ही नहीं हुई। इस साल भी यही हाल है। नैनीताल जिले में सामान्य तौर पर नवंबर माह में पांच…
Author: admin
लखनऊ, : मैन ऑफ द मैच अरिंदम मंडल (102) के शतक की बदौलत हरियाणा ने 24वीं डॉ. शकुंतला मिश्रा स्मारक राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश को 40 रनों से हरा कर चैंपियन बना।टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय के मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में बिना विकेट खोये 204 रन बनाये। अरिंदम मंडल ने 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके लगाये। पारस भाटिया ने 73 रनों की पारी खेली। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 18.4 ओवर में 164 रनों के योग पर सिमट…
नई दिल्ली। कारोबारी गौतम अदाणी के समूह ने निवेशकों के समक्ष अपनी विभिन्न कंपनियों के वित्तीय तथा ऋण विवरण सोमवार को पेश किए। इसमें कंपनी के मजबूत मुनाफे और नकदी प्रवाह के बारे में बताया गया जिसके अनुसार बाह्य ऋण पर निर्भरता के बिना भी वृद्धि को बनाए रखा जा सकता है। बंदरगाहों से लेकर ऊर्जा तक का कारोबार करने वाले समूह ने निवेशकों के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण में अपने लगातार बढ़ते मुनाफे और नकदी प्रवाह पर प्रकाश डाला, जिससे समय के साथ उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के लिए ऋण पर निर्भरता कम हुई है। कंपनी के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी और…
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में न्यायालय के आदेश पर सर्वे करने गई टीम पर पथराव के बाद हुए बवाल में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पुलिस ने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने की रिपोर्ट दर्ज की है। लगभग 400 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर में सुरक्षा बल की टुकड़ियां लगातार गश्त कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र में एहतियात के तौर पर शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखा गया है और अफवाह से बचाव के…
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के लिए सोमवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन द्वारा सभी पक्षों को सुने बिना और संवेदनहीनता के साथ कार्रवाई की गई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संभल में मुगलकालीन मस्जिद का अदालत के आदेश पर हो रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में ‘महायुति’ की प्रचंड जीत से उत्साहित सत्तापक्ष के सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाकर उनका अभिवादन किया। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी जब पहुंचे तक केंद्रीय मंत्रियों समेत सत्तापक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों ने ‘जय भवानी’ का नारा भी लगाया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के हाल में घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में कायम रहने में सफल…
नई दिल्ली। अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी अभियोजकों के रिश्वतखोरी के आरोपों के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा की बैठक आरंभ होने पर सदन ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि नियम 267 के तहत उन्हें कुल 13 नोटिस मिले हैं। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के नीरज डांगी, प्रमोद तिवारी…
पर्थ। कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 295 रन से हराकर इस देश में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया बुमराह (42 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (51 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 58.4 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गया। बुमराह और सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष और मध्य क्रम को ध्वस्त किया…
