Author: admin

जोहानिसबर्ग। भारत के कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में बेखौफ क्रिकेट खेली और उनका मानना है कि इसके पीछे दुनिया भर में टीम को मिलने वाला समर्थन है। भारत चार मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 से आगे है। आखिरी मैच वांडरर्स पर शुक्रवार को खेला जायेगा। लक्ष्मण ने बृहस्पतिवार की रात भारतीय टीम के स्वागत में आयोजित समारोह में कहा, पिछले तीन मैच में हमने देखा कि टीम ने निर्भय होकर खेला है।

Read More

राजगीर (बिहार)। गत चैम्पियन भारत के सामने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी की सबसे कठिन चुनौती होगी जब शनिवार को उसका सामना ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन से होगा। भारत और चीन दोनों अभी तक टूर्नामेंट में अपराजेय रहे हैं और तीनों मैच जीते हैं। चीन बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत से आगे हैं। चीन का गोल औसत 21 है जबकि भारत का 18 है। राउंड रॉबिन दौर के बाद चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला इस साल फरवरी में एफआईएच प्रो लीग में हुआ था और दोनों बार चीन जीता था । भारत के पास…

Read More

पर्थ। भारतीय टीम के आपस में खेले गए मैच के दौरान शुक्रवार को यहां केएल राहुल की दाईं कोहनी में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा जिससे उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। राहुल तब 29 रन बनाकर खेल रहे थे जब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की उठती गेंद उनकी कोहनी पर लगी। इस बल्लेबाज ने फिजियो से सलाह मशविरा करने के बाद मैदान छोड़ दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए आज बिहार आएंगे। बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं। उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के तौर पर मनाई जाती है। पीएम मोदी राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आदिवासियों को न्याय से वंचित करने के प्रयासों में ‘‘पूरी ताकत’’ लगा देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (डीएजेजीयूए) वन अधिकार अधिनियम का मजाक है एवं सरकार के पाखंड को दर्शाता है। विपक्षी दल ने यह भी आरोप लाया कि डीएजेजीयूए ‘‘विशुद्ध मनुवादी अंदाज’’ में इन समुदायों को केवल जंगलों में रहने वाले ‘वनवासी’ के रूप में देखता है, जो अपने आप में राजनीतिक और आर्थिक शक्ति होने के बजाय सिर्फ श्रमिक हैं।

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन उनकी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ भरपूर प्राकृतिक, सांस्कृतिक और खनिज संपदा से युक्त झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड वासियों की सभ्यता और अधिकारों की रक्षा के लिए ‘इंडिया’ सदैव संकल्पित है।’’

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि वे ‘‘मुर्गी चोरी” जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त हैं जबकि उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों को भाजपा के इशारे पर वे छू भी नहीं रही है। सोरेन ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ हैं और पार्टी इससे मिले धन का इस्तेमाल अपने चुनाव-प्रचार अभियान के लिए कर रही है।

Read More

जमुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई आए हैं। बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें छोटानागपुर पठार के आदिवासी समुदाय के लोग प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट से शुरू हुई थी। इस साल अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर रही है और बहुत जल्द यह जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगहों पर एक खूबसूरत लव स्टोरी बन गई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया।

Read More