राजगीर (बिहार)। गत चैम्पियन भारत के सामने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी की सबसे कठिन चुनौती होगी जब शनिवार को उसका सामना ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन से होगा। भारत और चीन दोनों अभी तक टूर्नामेंट में अपराजेय रहे हैं और तीनों मैच जीते हैं। चीन बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत से आगे हैं। चीन का गोल औसत 21 है जबकि भारत का 18 है। राउंड रॉबिन दौर के बाद चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला इस साल फरवरी में एफआईएच प्रो लीग में हुआ था और दोनों बार चीन जीता था । भारत के पास अब बदला चुकता करने का सुनहरा मौका है। भारत और चीन दोनों ने इस टूर्नामेंट में अब तक ढेरों गोल दागे हैं। थाईलैंड को 13 . 0 से हराकर भारत के 20 गोल हो गए हैं जबकि चीन के 22 गोल हैं।
Trending
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।

