पर्थ। भारतीय टीम के आपस में खेले गए मैच के दौरान शुक्रवार को यहां केएल राहुल की दाईं कोहनी में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा जिससे उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। राहुल तब 29 रन बनाकर खेल रहे थे जब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की उठती गेंद उनकी कोहनी पर लगी। इस बल्लेबाज ने फिजियो से सलाह मशविरा करने के बाद मैदान छोड़ दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो राहुल टीम में उनकी जगह लेने की दौड़ में शामिल हैं।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

