नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 363 के साथ ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि कई क्षेत्रों में यह ‘खराब’ श्रेणी में रही। जहांगीरपुरी निगरानी स्टेशन ने 418 एक्यूआई दर्ज किया, जो ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में आता है जबकि विवेक विहार में 407 और आनंद विहार में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया। सोनिया विहार में सुबह नौ बजे एक्यूआई 398 दर्ज किया गया, जो ‘‘गंभीर’’ श्रेणी के करीब था जबकि वजीरपुर में एक्यूआई 396 रहा। पूरी दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। शहर में धुंध…
Author: admin
महाराष्ट्र चुनाव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के प्रमुख अजीत पवार पुणे जिले की बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगें। राकांपा की उम्मीदवारों की पहली सूची में मंत्रियों समेत उन 26 विधायकों को इस बार भी प्रत्याशी बनाया गया है जो सत्तारूढ़ खेमे में शामिल होने के समय अजीत पवार के साथ थे। राकांपा ने अमरावती से मौजूदा विधायक सुलभा खोडके और इगतपुरी से हीरामन खोसकर को भी उम्मीदवार बनाया है। यह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हुए हैं।…
चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन से संबंधित एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री वैथिलिंगम एवं कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। छापेमारी की ये कार्रवाई धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत चेन्नई सहित राज्य के चार शहरों में की जा रही है। ईडी की यह जांच तमिलनाडु आवास विकास मंत्री के रूप में वैथिलिंगम के कार्यकाल के दौरान चेन्नई मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण के कार्यों के लिए मंजूरी देने में कथित लेन-देन से संबंधित है।
बेंगलुरु, कर्नाटक में एक नाटकीय घटनाक्रम में बड़ा फेर बदल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व मंत्री सी. पी. योगेश्वर बुधवार को अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें 13 नवंबर को चन्नपटना विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारे जाने की संभावना है। योगीश्वर ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सुबह मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की। शिवकुमार ने यहां कांग्रेस के राज्य मुख्यालय…
वायनाड (केरल)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करके अपनी चुनावी पारी का आगाज किया और इस मौके पर कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है क्योंकि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ चुनाव प्रचार…
कजान (रूस)। रूस के कजान में ब्रिक्स देशों के सदस्यों ने आधिकारिक फोटो खिंचवाई। इस दौरान मंच पर सभी सदस्य देशों के प्रमुख एक साथ नजर आए। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की बैठक के शानदार आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पिछले एक वर्ष में रूस की सफल अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति पुतिन का अभिनन्दन करता हूं। दोस्तों हमारी बैठक एक ऐसे समय में हो रही है, जब विश्व युद्धों, संघर्षों, आर्थिक अनिश्चितता, क्लाइमेट चेंज, आतंकवाद जैसी अनेक चुनौतियों से घिरा हुआ है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद दंपति ने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने का आग्रह करते हुए कहा है कि वे अपना मामला पेश करेंगे और अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। पुलिस ने शनिवार को बताया था कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16 अक्टूबर को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और पांच अन्य के खिलाफ एक नृत्य मंडली से 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस को उस मोबाइल नंबर से एक माफीनामा मिला है, जिससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग करने वाला धमकी भरा संदेश भेजा गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि माफी वाला संदेश सोमवार को यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर मिला। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि माफीनामा उसी मोबाइल नंबर से भेजा गया है जिसका इस्तेमाल पहले धमकी भरा संदेश भेजने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने यह…
मुंबई। जानेमाने रैपर-सिंगर बादशाह ने इंडियन आइडल के मंच पर सिंगल रहने और काम के प्रति समर्पित रहने की कसम खाई है। बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल सीज़न 15’ का प्रीमियर 26 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर होगा। एक जोशीला कलाकार, सृजन पोरेल शो में केवल अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ही नहीं आए हैं, वह एक मिशन पर हैं! अपनी आकर्षक उपस्थिति के साथ सृजन ने पूरे आत्मविश्वास से घोषणा की, ‘रिश्ते इंतज़ार कर सकते हैं, लेकिन मेरा करियर नहीं!’ सृजन ने फिल्म ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ के गाने अलविदा पर शानदार प्रस्तुति…
