जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार को सुशासन का प्रतीक बताते हुए भरोसा दिया है कि जब राजस्थान विकसित होगा तब भारत भी विकसित होगा और आने वाले वर्षों में और तेज गति से विकास होगा और केन्द्र सरका राजस्थान के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मोदी मंगलवार को यहां दादिया गांव में भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान की जनता को भाजपा सरकार को एक साल पूरे करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज…
Author: admin
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावों के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए विधान परिषद के सदस्य रंजीत मोहिते पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने पाटिल को सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।भाजपा की महाराष्ट्र इकाई द्वारा सोमवार को जारी पत्र में कहा गया, ‘‘आप भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। आपके खिलाफ अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए हैं।’’ कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में भाजपा ने विधान परिषद सदस्य पर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहे हैं कि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले नीट-यूजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) का आयोजन पारंपरिक ‘पेन और पेपर मोड’ में किया जाए या फिर ऑनलाइन मोड में और इस संबंध में जल्द फैसला होने की उम्मीद है।शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ दो दौर की वार्ता की है। वर्तमान में, नीट-यूजी का आयोजन ऑफलाइन यानी ‘पेन और पेपर मोड’ में किया जाता है, जिसमें छात्रों को…
नई दिल्ली। लोकसभा ने वर्ष 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के-प्रथम बैच पर विपक्षी सदस्यों द्वारा लाए गये संशोधन प्रस्तावों को अस्वीकार करते हुए तत्संबंधी विनियोग विधेयक को मंगलवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। गौरतलब है कि सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में सकल 87762.56 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय की अनुमति के लिये चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अनुदानों की पूरक मांगों की पहली सूची प्रस्तुत की थी, जिसमें अतिरिक्त नगद व्यय 44143 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची है। बर्क के घर पर बिजली का मीटर लगाया गया है। सपा सांसद बर्क के घर पर बिजली मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ एएसपी श्रीश चंद्र और सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स भी था। इससे पहले डीएम और एसपी के नेतृत्व में शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इसमें चार मस्जिद और एक मदरसा भी शामिल है।
मुंबई। दिग्गज अभिनेता राज कूपर फिल्म जगत के लिए ‘‘हिंदी सिनेमा के शोमैन थे’’, लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर और आभूषण डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए वह एक प्यारे दादा थे, जो अपने पोते-पोतियों को उनके गाल पर किस करने के बदले में कैरेमल टॉफियां देने का लालच देते थे। मशूहर अभिनेता, फिल्म निदेशक और निर्माता कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी फिल्मों में काम किया है। रिद्धिमा ने अपने दादाजी को याद करते हुए कहा…
मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ के चौथे पार्ट ‘मस्ती 4’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। पॉपुलर फ्रेंचाइजी मस्ती की पहली फिल्म ‘मस्ती’ वर्ष 2004 में, दूसरी फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ वर्ष 2013 में और तीसरी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के चौथे पार्ट ‘मस्ती 4’ का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।अब अभिनेता आफताब शिवदासानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘मस्ती 4’ की शूटिंग पर अपडेट दिया है। आफताब शिवदासानी ने बताया है कि फिल्म मस्ती 4की शूटिंग शुरू हो गई है। आफताब शिवदासानी ने…
नवी मुंबई। जेमिमा रोड्रिग्स (73 रन) और स्मृति मंधाना (54 रन) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने रविवार को यहां पहले मैच में वेस्टइंडीज को 49 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने चार विकेट पर 195 रन बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाकर 49 रन से हार गई। उसके लिए डायंड्रा डोटिन की 52 रन की अर्धशतकीय पारी भी काम नहीं आ सकी। उनके अलावा कियाना जोसफ ने 49 रन…
ब्रिसबेन। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में चार विकेट पर 51 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जिससे भारत अब भी 394 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने अभी खाता नहीं खोला है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े।
