Author: admin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित शीर्ष अदालत कॉलेजियम की ओर से बार-बार दोहराए जाने के बावजूद नियुक्ति में कथित देरी मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह लंबित सिफारिशों का ब्यौरा उपलब्ध कराये। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने झारखंड सरकार और अन्य की याचिकाओं पर केंद्र सरकार से यह बताने को कहा कि आखिर न्यायाधीशों की नियुक्तियां किस वजह से लंबित हैं।

Read More

कोलंबो। श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रानावीरा को कप्तान चमारी अट्टापट्टू की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में वापस बुलाया है। इनोका रानावीरा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अपना पिछला मैच विश्व कप क्वालीफायर के दौरान खेला था। यूएई में स्पिन गेंदबाजों की मददगार परिस्थियों में टीम को उनके अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील की साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। शाह ने छत्तीसढ़ में नक्सली हमले के 55 पीड़ितों को यहां अपने आवास से संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा को मिटाने का फैसला किया है। शाह ने कहा, ‘‘मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे…

Read More

मुंबई। रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से यह तेजी आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कम कीमतों ने भी रुपये को समर्थन दिया, हालांकि विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

Read More

कोच्चि। कोच्चि में एक महिला ने बृहस्पतिवार को एक अभिनेत्री के खिलाफ ‘सेक्स रैकेट’ चलाने का आरोप लगाया है। आरोपी अभिनेत्री मलयालम सिनेमा की प्रसिद्ध हस्तियों से जुड़े दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के अलग-अलग मामलों में शिकायतकर्ता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे एक फिल्म के ‘ऑडिशन’ के लिए चेन्नई ले जाया गया, जहां उसे अनैतिक संबंधों के लिए कई लोगों के सामने पेश किया गया। पीड़ित महिला और अभिनेत्री आपस में रिश्तेदार हैं। महिला ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि जब उसे अभिनेत्री चेन्नई ले गई थी, तब वह नाबालिग थी। उसने आरोप लगाया कि अभिनेत्री एक…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी के कथित उपयोग से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि पूरी जांच होने से पहले चुनावी मौसम में ध्रुवीकरण की साजिश की कहानियों को हवा देना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए उपयुक्त है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि मामले की जांच करके दोषियों की पहचान की जानी चाहिए और सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, लेकिन यदि दावे गलत या किसी और मकसद से प्रेरित हैं, तो तिरुपति के लाखों भक्त…

Read More

रायपुर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने के आरोप में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ दुर्ग जिले के कोतवाली थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने और रायपुर के सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार शाम को मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं…

Read More

वर्धा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को ‘‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’’ और शहरी नक्सली चला रहे हैं। मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे।’’ मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है।’’

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र का जवाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा के जरिये भिजवाना 82 वर्षीय खड़गे का अपमान है। नड्डा ने पिछले दिनों खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र के जवाब में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर दावा किया था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजनीति का ‘असफल उत्पाद’ (फेल्ड प्रोडक्ट) हैं और उन्हें महिमामंडित करना खड़गे की मजबूरी है। खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में मांग…

Read More

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस की सेवा पखवाड़े के सप्ताह में ब्लड डोनेट का कार्यक्रम शाहदरा जिला भाजपा के RWA प्रकोष्ठ गीता कॉलोनी वार्ड निगम पार्षद कार्यालय पर रखा गया श्रीमती नीमा भगत जी इस कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी जिला प्रभारी श्री अनिल गुप्ता जी पूर्व दिल्ली के विस्तारक श्री नरेश वशिष्ठ जी जिले के अध्यक्ष श्री संजय गोयल जी श्री महिपाल जी श्री रोहित जी महामंत्री श्री दीपक गाबा जी वह श्रीमती गीता शर्मा जी राजीव शर्मा जी सहसंयोजक दिल्ली प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठउपाध्यक्ष रजत रस्तोगी जी दीपक मल्होत्रा जी विजय…

Read More