Author: admin
दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर में सबसे कम तापमान का 14 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस दौरान बारिश को लेकर अपडेट भी सामने आया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश की वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 14 सालों में सितंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पिछले 14 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार के न्यूनतम तापमान ने 13 सितंबर को दर्ज 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले…
अयोध्या के बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा, यहां हापुड़ वाला जूस और थूक लगी रोटी नहीं मिलेंगी। गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी ने बड़ी बात कही। सीएम योगी ने कहा, इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों को थूक लगी रोटी और हापुड़ वाला जूस नहीं मिलेगा। सीएम योगी ने इस दौरान ग्रीनवुड अपार्टमेंट आवासीय योजना के आवंटियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। गोरखपुरवासियों को बधाई देते हुए सीएम योगी बोले, आज से 15-20 साल पहले गोरखपुर के नाम से ही…
IPS Shivdeep Lande: बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी। उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई है। बिहार आने से पहले IPS शिवदीप लांडे का फेसबुक पोस्ट, बताया किस बात की रह गई कसक! – बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है- Shivdeep Lande पूर्णिया रेंज के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने गुरुवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर इस्तीफा देने की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ”मेरे प्रिय बिहार, पिछले…
Maharashtra : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में गणेश उत्सव शोभा यात्रा पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। Maharashtra : गणेश उत्सव शोभा यात्रा में हुआ पथराव महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में गणेश उत्सव शोभा यात्रा पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के अंतिम दिन मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुंडलिकनगर इलाके में हुई इस घटना में तीन महिलाएं…
बॉलीवुड के सितारों का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा रहता है। फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। आजकल देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार के नाम पर कई फर्जी अकाउंट बने हुए हैं। कई लोग सितारों के नाम पर अकाउंट बनाकर और उनकी तस्वीरें साझा कर फॉलोअर्स बढ़ाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सितारों के नाम का उपयोग केवल फर्जी अकाउंट के लिए ही नहीं, बल्कि धोखाधड़ी के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इंडस्ट्री के कई मशहूर हस्तियों के नाम का इस्तेमाल कर ठग लोगों के…
Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 16 सालों से देश की सत्ता पर काबिज हैं, ऐसे में क्या कारण है कि गौ हत्या पर रोक लगाने को लेकर देरी हो रही. उत्तराखंड स्थित ज्योतिष पीठ (ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. मंगलवार (17 सितंबर) को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर कहा कि अंग्रेजी तारीख से जो भी व्यक्ति अपना जन्मदिन मनाता है, हम उसको हिन्दू नहीं मानते, क्योंकि, हिन्दुओं के…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन तलाश रहे चुनावी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में एंट्री लेने वाले हैं. इसी बीच उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें बिहार की बिल्कुल समझ नहीं हैं. तेजस्वी पर PK का हमला प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव की पहचान सिर्फ यही है कि वे लालू यादव के बेटे हैं. क्रिकेट खेलने गये तो पानी पिलाते थे. अभी भी सारे सलाहकारों से राय लेकर भी GDP का मतलब…
UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या को 1004 करोड़ रुपये की सौगात दी. सीएम ने मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज में 83 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण किया. CM Yogi Dog Tail Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (19 सितंबर) को मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा था कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी…
नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेश विश्नोई ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए भी पैसे कमा रहा है. क्राइम से मिले पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग में कर रहा है. दिल्ली पुलिस को इस मामले में कई पुख़्ता सबूत भी मिले हैं. राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के बड़े बुकी लॉरेश विश्नोई की गेमिंग एप के मुख्य कर्ताधर्ता. जानकारी के मुताबिक, ये पूरा सेटअप दुबई से ऑपरेट होती है. लॉरेश विश्नोई की कंपनी पूरी तरह से एक्टिव है. कौन क्या-क्या करता है? एप के संचालन की जिम्मेदारी बिश्नोई के करीबी हैं. इन लोगों का काम एप का प्रमोशन, संचाल करना है. रिपोर्ट के मुताबिक,…
