- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे संविधान की रक्षा करने के संकल्प को दोहराएं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि संविधान में व्यक्त प्रत्येक विचार की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘संविधान को अंगीकार किए जाने का 75वां वर्ष आज से शुरू हो गया है। मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी भारतीय नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पूर्वजों द्वारा परिश्रम से और सावधानीपूर्वक तैयार किया गया भारत का संविधान…
नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किए जाने और उन्हें जमानत नहीं दिए जाने पर मंगलवार को ‘‘गहरी चिंता’’ जतायी और बांग्लादेशी प्राधिकारियों से हिंदुओं एवं सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू समूह ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता दास को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेश की एक अदालत ने मंगलवार को दास की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने चिन्मय कृष्ण दास की…
मुंबई, सुहाना खान का लेटेस्ट ऐड इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। अपने ग्रेस और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली सुहाना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार चेहरों में से एक हैं। इस नए ऐड में, वह एक शानदार वन-लाइनर देती नजर आ रही हैं और फिर म्यूजिक वीडियो में अपने कमाल के डांस मूव्स और बेजोड़ एनर्जी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। पिछले एक साल में सुहाना कई बड़े ऐड्स में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन इस नए ऐड को उनका सबसे…
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली को ‘गॉडफादर’ बताया है। संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। इस फिल्म के जरिए भंसाली और रणबीर कपूर 17 साल बाद फिर से साथ नजर आएंगे। फैंस को उनका यह नया सहयोग देखने का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर ने भी भंसाली के साथ काम करने को लेकर अपनी राय जाहिर की है।
हल्द्वानी, नैनीताल जिले में नवंबर माह में अभी तक बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने की वजह से नवंबर की शुरूआत अपेक्षाकृत कम सर्दी के साथ हुई। ऐसा इसी साल नहीं हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब नवंबर में बारिश का सिलसिला कम होता जा रहा है। साल 2020 में नैनीताल जिले में नवंबर माह में कुल एक मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद साल 2021 से लेकर 2023 तक नैनीताल जिले में नवंबर माह में बारिश ही नहीं हुई। इस साल भी यही हाल है। नैनीताल जिले में सामान्य तौर पर नवंबर माह में पांच…
लखनऊ, : मैन ऑफ द मैच अरिंदम मंडल (102) के शतक की बदौलत हरियाणा ने 24वीं डॉ. शकुंतला मिश्रा स्मारक राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश को 40 रनों से हरा कर चैंपियन बना।टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय के मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में बिना विकेट खोये 204 रन बनाये। अरिंदम मंडल ने 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके लगाये। पारस भाटिया ने 73 रनों की पारी खेली। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 18.4 ओवर में 164 रनों के योग पर सिमट…
नई दिल्ली। कारोबारी गौतम अदाणी के समूह ने निवेशकों के समक्ष अपनी विभिन्न कंपनियों के वित्तीय तथा ऋण विवरण सोमवार को पेश किए। इसमें कंपनी के मजबूत मुनाफे और नकदी प्रवाह के बारे में बताया गया जिसके अनुसार बाह्य ऋण पर निर्भरता के बिना भी वृद्धि को बनाए रखा जा सकता है। बंदरगाहों से लेकर ऊर्जा तक का कारोबार करने वाले समूह ने निवेशकों के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण में अपने लगातार बढ़ते मुनाफे और नकदी प्रवाह पर प्रकाश डाला, जिससे समय के साथ उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के लिए ऋण पर निर्भरता कम हुई है। कंपनी के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी और…
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में न्यायालय के आदेश पर सर्वे करने गई टीम पर पथराव के बाद हुए बवाल में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पुलिस ने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने की रिपोर्ट दर्ज की है। लगभग 400 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर में सुरक्षा बल की टुकड़ियां लगातार गश्त कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र में एहतियात के तौर पर शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखा गया है और अफवाह से बचाव के…
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के लिए सोमवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन द्वारा सभी पक्षों को सुने बिना और संवेदनहीनता के साथ कार्रवाई की गई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संभल में मुगलकालीन मस्जिद का अदालत के आदेश पर हो रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
