Author: admin

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के अनेक हिस्सों में व्याप्त अशांति को देखते हुए आज शांति और एकता की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ये समझना चाहिए कि वह इस धरती का स्वामी नहीं है बल्कि पृथ्वी के संरक्षण के लिए जिम्मेदार है। राष्ट्रपति आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में संबोधित कर रही थीं जिसका विषय ‘स्वच्छ व स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में अशांति का वातारवण व्याप्त…

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने तिरुपति लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को एक स्वतंत्र विशेष जांच दल का गठन किया। विशेष जांच दल (एसआईटी) में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आंध्र प्रदेश पुलिस के दो-दो अधिकारियों के अलावा एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) का एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होगा। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि एसआईटी की जांच की निगरानी सीबीआई निदेशक करेंगे। पीठ ने इस मामले में न्यायालय की निगरानी में जांच कराए जाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं सहित…

Read More

दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि उनका अपनी जोड़ीदार स्मृति मंधाना से इतना जबर्दस्त तालमेल है कि दोनों बल्लेबाजी के दौरान एक दूसरे के चेहरे के भाव देखकर मन की बात पढ लेते हैं । पिछले कुछ वर्ष में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे उसके सलामी बल्लेबाजों की सफलता भी है । शेफाली ने कहा कि उन्हें पता है कि टीम के लिये उनका योगदान कितना महत्वपूर्ण है। शेफाली ने मंधाना के साथ तालमेल के सवाल पर स्टार स्पोटर्स से कहा, मैं पिछले दो तीन साल से मंधाना के साथ पारी की शुरूआत…

Read More

मुंबई। एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को दोपहर के कारोबार के दौरान प्रमुख सूचकांकों ने वापसी की। घरेलू बाजारों ने शुरुआती गिरावट के बाद वापसी की और दोपहर के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 726.16 अंक चढ़कर 83,223.26 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 203.3 अंक की बढ़त के साथ 25,453.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में रहे। नेस्ले, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर को नुकसान हुआ।

Read More

: जिले में गुरुवार को घर में घुसकर सरकारी शिक्षक सुनील उसकी पत्नी पूनम भारती और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच में जुटी ने इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। अधिकारिक तौर पर एक बात पुष्टि हुई है कि दो युवकों ने मिलकर शिक्षक व उसके पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया है। देर रात पुलिस ने एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी की है। पूछताछ में हत्यारोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर इस हत्याकांड की वजह भी साफ कर दी है। हालांकि, पुलिस ने पूनम भारती के प्रेमी को भी…

Read More

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) ‘घोटाले’ से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को निशाना बना रही है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को दावा किया कि सावरकर मांस खाते थे और वह गौवध के खिलाफ नहीं थे। विजयेंद्र ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा, ‘‘यह हमारे राष्ट्रीय नायकों के साथ विश्वासघात है! सत्ता के लालच में कांग्रेस सरकार ने शर्मनाक तरीके से वीर सावरकर को निशाना बनाया है जो…

Read More

ज्यूरिख। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने गुरुवार को यहां आयोजित अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में इजरायली फुटबॉल महासंघ को निलंबित नहीं किया, लेकिन फिलिस्तीन के अधिकारियों द्वारा लगाए गए कथित भेदभाव के आरोपों की अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए। फीफा ने परिषद की बैठक के बाद कहा कि उसका एक सीनियर पैनल फिलिस्तीन के क्षेत्र में स्थित इजरायली फुटबॉल टीमों की इजरायली प्रतियोगिताओं में भागीदारी की जांच करेगा। फिलिस्तीन फ़ुटबॉल महासंघ एक दशक से भी अधिक समय से फीफा से वेस्ट बैंक की बस्तियों की टीमों को अपनी लीग में शामिल करने के लिए इज़रायली फ़ुटबॉल संस्था…

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि यदि उसने पाया कि गुजरात के अधिकारियों ने संपत्ति के ध्वस्तीकरण संबंधी उसके आदेश की अवमानना की है तो वह उन्हें तोड़े गए ढांचों को फिर से बहाल करने के लिए कहेगा। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ शीर्ष अदालत के 17 सितंबर के आदेश के कथित उल्लंघन के लिए अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने की अपील वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कहा गया था कि देशभर में अपराध के आरोपियों सहित अन्य लोगों की संपत्तियों का बिना शीर्ष अदालत की अनुमति के ध्वस्तीकरण नहीं…

Read More