नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने की कड़ी में आज पश्चिमी जिला भाजपा के कार्यालय महावीर नगर में रक्त दान कैम्प एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पश्चिमी जिला युवा मोर्चा द्वारा उज्वल भविष्य एनजीओ के साथ मिलकर किया इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की लोकप्रिय सांसद कमलजीत शहरावत पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्दरपाल बक्शी , पूर्व जिला अध्यक्ष सचिन भसीन , जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ खरवाल एवं उनकी युवा मोर्चा की पूरी टीम मोजूद रही इस स्वस्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान कैम्प का आयोजन उज्वल भविष्य एनजीओ द्वारा किया गया इस एनजीओ के अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह है,इस अवसर पर सांसद कमलजीत शहरावत ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तारीफ की और कहा कि आज का युवा जागृत है और देश का भविष्य है।इस दौरान पश्चिमी जिला के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष निगम पार्षद भी मोजूद रहे। युवा मोर्चा द्वारा बहुत ही सफलतापूर्वक स्वस्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया सभी क्षेत्रीय निवासियों ने इस कैम्प का भरपूर लाभ उठाया। रक्तदान कैम्प में कुल 147 युनिट रक्तदान हुआ सभी रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दिये गये,इस अवसर पर कुनाल साहनी, श्वेता सैनी,गगन साहनी, चरनजीत सिंह लवली, रविन्द्र सिंह सोनू, गगन दीप साहनी, अमित कोहली, संजय भाटिया सुरेन्द्र चौधरी,हरिश ओबरॉय, अमरजीत सिंह अमर आदि मौजूद रहे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026

