Author: admin

मुंबई। मुंबई पुलिस ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के कार्यक्रम की टिकट की कालाबाजारी के आरोप में एक शिकायत के संबंध में ऑनलाइन टिकट बेचने वाली कंपनी ‘बुक माय शो’के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कंपनी के सीओओ अनिल मखीजा अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। ईओडब्ल्यू ने टिकट बेचने वाली कंपनी के खिलाफ आरोप लगाने वाले एक वकील की शिकायत के संबंध में शनिवार को ‘बुक माय शो’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष हेमराजानी…

Read More

हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को हरिद्वार जा रहे ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के पदाधिकारियों को पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर रोक दिया। विरोध में उन्होंने हाईवे जाम करने की कोशिश की। प्रशासन उन्हें शांत करा वापस लौटा दिया। कांफ्रेस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर अपने साथियों के साथ यूपी से होते हुए नारसन बॉर्डर से उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे थे। कांफ्रेस पदाधिकारियों के आने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट था। सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया। इससे नाराज पदाधिकारियों ने…

Read More

मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.3 अंक चढ़कर 85,372.17 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 51.85 अंक की बढ़त के साथ 26,056 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

Read More

नई दिल्ली। भारत के जीवन नेदुनचेझियान और उनके जोड़ीदार विजय सुंदर प्रशांत ने मंगलवार को हांगझोउ ओपन का चैम्पियन बनने के साथ पुरुष युगल में जोड़ी के रूप में अपना पहला एटीपी खिताब जीता, जबकि युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी मंगलवार को चेंगदू ओपन में उपविजेता रहे। जीवन और विजय की गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने एक घंटे और 49 मिनट तक चले मुकाबले में कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्जेन और हेंड्रिक जेबेंस की गैर वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी को 4-6, 7-6(5), 10-7 से शिकस्त दी।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनकी सुपरहिट फिल्म याराना के गाना ‘सारा जमाना’ गाने की शूटिंग के समय बिजली के झटके लगे थे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के लोकप्रिय क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 16, को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर मध्य प्रदेश के प्रतियोगी स्वप्न चतुर्वेदी विराजमान नजर आए। स्वप्न ने बताया कि ‘याराना’ उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को वह बार-बार देख सकते हैं।

Read More

पेरिस। बॉलीवुड स्टार एवं पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में जलवा बिखेर दिया। वहीं जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में ग्लैमरस अंदाज में डेब्यू किया। आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू कर धमाल मचा दिया है। आलिया पहली बार में पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनकर सबका दिल जीत गईं।

Read More