रांची। झारखंड के बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा संभाग के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “इस्पात ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे कल रात करीब नौ बजे बोकारो जिले के तुपकाडीह स्टेशन के निकट पटरी से उतर गये। हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 15 ट्रेनों का मार्ग…
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 92वें जन्मदिन पर बधाई दी। कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके दीघार्यु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ सिंह ने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के…
मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार को वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था, लोकल ट्रेन का आवागमन थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा…
बीजिंग। चीन ने प्रशांत महासागर में बुधवार को एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल पर प्रतिरूपी आयुध (डमी वारहेड) लगाया था, जिसे समुद्र के एक निर्दिष्ट क्षेत्र में गिराया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्षेपण से हथियारों के प्रदर्शन और सैन्य प्रशिक्षण की प्रभावशीलता की जांच की गई तथा वांछित लक्ष्य हासिल किए गए। बयान में कहा गया कि मिसाइल समुद्र के निर्दिष्ट क्षेत्र में ही गिरी।
मुंबई। हरमनप्रीत कौर लंबे समय से खिताब के करीब पहुंचकर चूकने के अहसास से परेशान हैं लेकिन भारतीय कप्तान को लगता है कि उनकी टीम ने तीन से 20 अक्टूबर तक यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप में खिताब जीतने की दावेदारी पेश करने के लिए अच्छी तैयारी की है। वर्ष 2009 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से भारत केवल एक बार 2020 में फाइनल में पहुंचने में सफल रहा है और तब वे ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे। भारत 2017 में महिला एकदिवसीय विश्व कप फाइनल भी खेला और वहां भी उप विजेता रहा। हरमनप्रीत दोनों…
कराची। पाकिस्तान ने सात अक्टूबर से मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के पहले मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली को शामिल किया है। 37 वर्षीय अली चोटिल तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद की जगह लेंगे। अली ने पाकिस्तान के लिए खेले 15 टेस्ट मैचों में 33.53 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 70 रन देकर सात विकेट है। पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, “घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण,…
लखनऊ, पर्यावरण की रक्षा और बढ़ती गर्मी के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए शुरू हुई इंडो-नेपाल बोधि वृक्ष कॉरिडोर डेवलपमेंट पदयात्रा आने वाले समय में एक उदाहरण पेश करेगा। इतना ही नहीं भारत नेपाल के बीच संबंधों को और गहरा करने का काम भी करेगा। दरअसल, नेपाल के कपिलवस्तु स्थित तिलौराकोट से दो दिवसीय इंडो-नेपाल बोधि वृक्ष कॉरिडोर डेवलपमेंट पदयात्रा की शुरूआत 21 सितंबर से हुई। 25 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा तौलिहवा, मैनिहवा, दोहनी, डुमरा गांव होते हुये लुम्बिनी में 22 सितंबर को पहुंची, जहां पर लुम्बिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस पदयात्रा में…
ग्रेटर नोएडा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कैसे वर्णन किया जाए, देश का सबसे बड़ा राज्य उनके गतिशील शासन में फल-फूल रहा है। योगी जी इस राज्य के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हुए हैं और इससे देश को काफी मदद मिल रही है। मैं उनके 24×7 कार्य करने की विशेष शैली से अभिभूत हूं। यह बातें बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 के शुभारंभ के अवसर पर कहीं। इससे पहले उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहां बने विभिन्न हॉल में लगाए गये स्टालों का अवलोकन…
जम्मू/ श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को छह जिलों के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक औसतन 54 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें सर्वाधिक वोट श्री माता वैष्णो देवी सीट पर डाले गये।चुनाव आयोग के मुताबिक आज दूसरे चरण में छह जिलों राजौरी, पुंछ, रियासी, गंदेरबल, श्रीनगर और बड़गाम में मतदान हो रहा है। शाम पांच बजे तक श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सबसे अधिक 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ और हब्बाकदल में सबसे कम 15.80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इसके अलावा बीरवाह में 62.50, बडगाम में 47.18, बुढाल (सुरक्षित) में 66.95, सेंट्रल शालटेंग…
ज्य ब्यूरो, लखनऊ, उप्र के एक पूर्व नौकरशाह के उत्तराखंड के बंगले से कथित 50 करोड़ रुपये कैश चोरी हो जाने की खबर राजनीतिक रंग ले रही है। इस खबर पर पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उक्त नौकरशाह का नाम लिए बिना अपने एक्स अकाउंट पर चुटकी ली तो बुधवार को राजनीतिक कार्यकर्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अधिकारी के नाम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री से जांच की मांग रख दी। वहीं, सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी ने आरोपों को निराधार बताते हुए घटना में शामिल सभी पर कार्रवाई करने की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर…
