Author: admin

राहुल गांधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करने के बाद, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि वह प्रधानमंत्री से नफरत नहीं करते, बल्कि उनके दृष्टिकोण से असहमत हैं। कांग्रेस नेता सोमवार को वाशिंगटन डीसी में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत मूल रूप से मिश्रण और विलय का एक विचार है। प्रधानमंत्री मोदी से नफरत नहीं करते- राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, भारत मूलतः भाषाओं, परंपराओं, इतिहास, धर्म, हर चीज…

Read More

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ के श्रेय को लेकर जारी विवाद के संदर्भ में अभिनेता अभिषेक ने कहा कि दर्शकों और सिनेमा जगत, दोनों को यह समझने की जरूरत है कि सिनेमा निर्देशक का माध्यम है और किसी फिल्म की सफलता का श्रेय केवल निर्देशक को ही दिया जाना चाहिए। स्त्री 2 के रिलीज होने के बाद से फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के प्रशंसक सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता का श्रेय किसको ज्यादा दिया जाए, इसको लेकर भिड़ रहे हैं। ‘स्त्री 2’ ने भारतीय सिनेमाघरों में 600 करोड़ रुपये से…

Read More

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बताया कि हाल ही में उनके साथ एक छोटी सी दुर्घटना हुई। रश्मिका ने उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। रश्मिका ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे पता है कि जब से मैं यहां आई हूं या यहां जब सार्वजनिक रूप से देखी गई थी तब से काफी समय हो गया है।

Read More

नई दिल्ली। मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि सितंबर 2024 में एमएससीआई उभरते बाजार निवेश योग्य सूचकांक (इमर्जिंग मार्केट्स इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (एमएससीआई ईएम आईएमआई) में भारत ने अपने भारित मूल्य के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एमएससीआई ईएम आईएमआई में भारत का भार चीन के 21.58 प्रतिशत की तुलना में 22.27 प्रतिशत रहा। एमएससीआई आईएमआई में 3,355 स्टॉक शामिल हैं, जिसमें बड़ी, मध्यम और छोटी कैप कंपनियाँ शामिल की जाती हैं। यह उभरते बाजारों वाले 24 देशों के स्टॉक को कवर करता है और प्रत्येक देश में निवेशकों के लिए उपलब्ध लगभग 85 प्रतिशत (फ्री फ्लोट एडजस्टेड)…

Read More

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में सोया रिफाइंड सस्ता हो गया जबकि आवक घटने से गेहूं के भाव चढ़ गए जबकि दालों में मिलाजुला रुख रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा सप्ताहांत पर 90 रिंगिट लुढ़ककर 3986 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह सितंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.35 सेंट की गिरावट लेकर 41.02 सेंट प्रति पौंड बोला गया। सप्ताहांत पर सोया रिफाइंड में 110 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को…

Read More

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख के बीच सोमवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ एक पैसे मजबूत होकर 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा डॉलर सूचकांक में समग्र कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे मजबूत होकर 83.96 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.85 पर पहुंच गया गया। बाद में फिर यह 83.95 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.95…

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सीनियर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को लगता ​​है कि भारत ने पिछली दो टेस्ट श्रृंखलाओं में उनकी टीम को उसकी मांद में हराकर दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ा दी है। दोनों टीमें 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला में आमने सामने होंगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके पिछले दो दौरों (2018-19 और 2020-21) में 2-1 के समान अंतर से हराया था। बल्कि भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिछली सभी चार श्रृंखलायें जीती हैं जिसमें 2016-17 और 2022-23 में अपनी सरजमीं पर मिली जीत भी शामिल हैं जिसमें भी नतीजा 2-1 का रहा था।…

Read More

ढाका। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा की निगाहें अब भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला पर लगी हैं। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज निरंतर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 44 रन देकर चार विकेट लेकर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई थी। बांग्लादेश क्रिकेट ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राणा ने कहा,‘‘निश्चित रूप से हम भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए अच्छी तरह से…

Read More

लखनऊ, कानपुर सुपर स्टार्स ने सोमवार को गोरखपुर लॉयंस को आसान मुकाबले में 7 विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग में प्लेऑफ का टिकट कटा लिया। लीग के आखिरी मुकाबले में गोरखपुर के 105 रन के लक्ष्य को कानपुर ने 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 11 रन देकर दो अहम विकेट हासिल करने वाले मुकेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। लीग के मुकाबले खत्म होने के साथ ही बुधवार से शुरू होने वाले प्लेऑफ मुकाबलों की तस्वीर सोमवार को साफ हो गई। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पहले बल्बाजी करने ले…

Read More

अनंतपुर। ऋषभ पंत, केएल राहुल और शुभमन गिल सहित बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों को 12 सितंबर से यहां शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर से मंगलवार को आराम दिया गया। रविवार को राष्ट्रीय टीम में आकाश दीप, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को भी जगह मिली। इन सभी को दूसरे दौर में खेलने से छूट दी गई है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल और सरफराज खान को हालांकि दलीप ट्रॉफी से नहीं हटाया गया है जिससे संकेत मिलते हैं कि वे चेन्नई…

Read More