Author: admin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ‘‘मनमानी’’ के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पहले भी नौकरी की मांग कर रहे युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ‘‘लाठीचार्ज’’ किया गया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ‘‘मनमानी’’ के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों की बातों को ध्यान से सुना जाना चाहिए।…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने आपराधिक मामले में मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार किया और कहा कि केजरीवाल ने निचली अदालत के जिस आदेश को चुनौती दी है, वह दो महीने पुराना है न कि कोई नया आदेश है। उच्च न्यायालय ने उस याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें मामले में एजेंसी द्वारा दर्ज शिकायत…

Read More

चिमूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और उसके ‘शाही परिवार’ की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिमूर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आरक्षण (के विषय) से चिढ़ती है। 1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा एक विज्ञापन प्रकाशित…

Read More

बुलढाणा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी के कारण बुलढाणा जिले के चिखली में मंगलवार को होने वाली उनकी चुनावी रैली रद्द कर दी गई। राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे के समर्थन में चिखली में दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक वीडियो जारी कर रैली रद्द होने की वजह की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आज चिखली आना था, लेकिन मेरे विमान में तकनीकी खराबी हो जाने से मैं यहां नहीं आ सका। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मुझे एक जनसभा को…

Read More

नयी दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनको  पद की शपथ दिलाई बताया जा रहा है कि जस्टिस संजीव खन्ना 6 महीने से अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे। वह 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर रविवार को सेवानिवृत्त हो हुये हैं।

Read More

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों की जबरदस्त तेजी के प्रभाव और स्थानीय स्तर पर पाम ऑयल 366 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि भाव चढ़ने से उठाव सुस्त रहने के कारण अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा वहीं अधिकांश दालें सस्ती हो गईं। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा सप्ताहांत पर 182 रिंगिट उबलकर 5150 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह नवंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.2 सेंट की तेजी के साथ 48.46 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान पाम ऑयल 366 रुपये प्रति क्विंटल महंगा…

Read More

मुंबई।  विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 84.38 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक में नरमी आने या विदेशी पूंजी की निकासी में कमी होने तक रुपये पर दबाव बने रहे के आसार हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.38 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.37 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि वाणिज्य और व्यवसाय से जुड़े लोगों पर व्यवस्था की मार नहीं पड़नी चाहिए, क्योंकि वे ही नौकरी और संपत्ति के सृजनकर्ता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘आर्थिक राष्ट्रवाद’ का सिद्धांत कुछ व्यक्तियों के वित्तीय लाभ से अधिक महत्वपूर्ण है। धनखड़ ने यहां एक निजी शैक्षणिक संस्थान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”उन्होंने हमेशा इस बात की वकालत की है कि व्यापार, वाणिज्य, उद्योग से जुड़े लोगों पर व्यवस्था की मार नहीं पड़नी चाहिए। उन्हें समाज में सम्मान मिलना चाहिए।” उपराष्ट्रपति का मानना है कि यह वर्ग नौकरी और…

Read More