नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा दो कारों के बीच टक्कर के कारण हुआ, और इसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात सामने आई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विशाल चव्हाण नामक ड्राइवर ने बिना लाइसेंस के कृष्णा केरे को गाड़ी चलाने की अनुमति दी थी। कृष्णा केरे ने शराब पी रखी थी…
Author: admin
नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। डीएमआरसी ने सेक्शन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर 17 सितंबर 2024 से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए योग्यता इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास रेलवे या मेट्रो ट्रैक के निर्माण और रखरखाव का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, उन्हें किसी सरकारी संगठन जैसे रेलवे, सीपीएसयू, या मेट्रो में काम करने का अनुभव होना चाहिए। जो लोग वर्तमान में इन संगठनों…
श्री गायत्री नवयुवक मण्डल (रजि.) की ओर से पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर में दिल्ली के राजा पंडाल में गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है आए दिन हजारों की संख्या में भक्त गणेश जी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं और गणेश जी की भक्ति में लीन हो रहे हैं और सभी धर्म के लोग इसमें भाग ले रहे हैं। और आए हुए अतिथियों का जोर-जोर से स्वागत भी किया जा रहा है इसी कड़ी में नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष व फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा का स्वागत प्रधान…
हरदोई. उत्तर प्रदेश में लगातार ट्रेन हादसों की साजिश रची जा रही है. पहले कानपुर अब हरदोई में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हरदोई में कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस (Durgiana Express) ट्रेन को बिजली से शॉट सर्किट के जरिए ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी. गनीमत रही कि किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन जिस बिजली के खंबे के केबल से टकराई वहां पर किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी. रेलवे मामले की जांच में जुट गया है. लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक (Lucknow-Delhi Railway Track) पर…
यूपी के फिरोजाबाद जिले में खुद की लापरवाही से होटलकर्मी की मौत हो गई. होटलकर्मी बरसात के पानी से भीगने से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे सो गया था. रात में ड्राइवर ने ट्रक आगे बढ़ा दिया जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है. मृतक छतीसगढ़ स्टेट का रहने वाला था. छत्तीसगढ़ के राव भाटा में रहने वाला 44 बर्षीय राजवीर सिंह शिकोहाबाद थाना…
RG Kar Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद महीने भर से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए शाम 5 बजे वार्ता के लिए एक नया निमंत्रण जारी किया। सीधा प्रसारण का खारिज कर दिया सरकार ने बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति की डॉक्टरों की मांग को स्वीकार कर लिया, लेकिन वार्ता का सीधा प्रसारण करने की उनकी शर्त को खारिज कर दिया और प्रतिनिधिमंडल की संख्या को 15 लोगों से अधिक नहीं होने दिया, जबकि प्रदर्शनकारियों…
Sultanpur Encounter: इस समय यूपी में एनकाउंटर एक्शन को लेकर बवाल छिड़ा है। इस समय सुल्तानपुर एनकाउंटर इस राजनीतिक मुद्दा बन गया है। इस पर अखिलेश यादव और सीएम योगी आमने-सामने आ गए है। एक बार फिर अखिलेश यादव ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा इस मामले में एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या हुई है। उन्होंने कहा रात में पुलिस बिना किसी कागजी करवाई करें उसको उठा कर लेकर जाती है और एनकाउंटर करने की रणनीति बनाती है। योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सब उत्तर प्रदेश में अन्याय की सीमा टूट गई…
CM Yogi: अगर आप भी बेरोजगार हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। न केवल राज्य सरकारों बल्कि केंद्र सरकार ने भी हर घर में नौकरी देना अपना लक्ष्य बना लिया है। हम आपको बता दें कि मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश के हर परिवार को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए फैमिली कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे राज्य में बेरोजगारी दर का पता चलता है। इसके अलावा, प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कहा जाता है। ताकि सरकार उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दे सके। आइए जानते हैं…
